☰
✕
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • TNP Special Stories
  • Health Post
  • Foodly Post
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Art & Culture
  • Know Your MLA
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • Local News
  • Tour & Travel
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • Special Stories
  • LS Election 2024
  • covid -19
  • TNP Explainer
  • Blogs
  • Trending
  • Education & Job
  • News Update
  • Special Story
  • Religion
  • YouTube
  1. Home
  2. /
  3. News Update

देवघर बाबा मंदिर में स्पर्श पूजा शुरू,भादो महीने में सातों दिन शीघ्र दर्शनम की व्यवस्था

देवघर बाबा मंदिर में स्पर्श पूजा शुरू,भादो महीने में सातों दिन शीघ्र दर्शनम की व्यवस्था

देवघर(DEOGHAR): अत्यधिक भीड़ उमड़ने के कारण श्रावणी मेला के दौरान पिछले 11 जुलाई से देवघर आने वाले श्रद्धालु पवित्र द्वादश ज्योतिर्लिंग के स्पर्श से वंचित रहे. श्रावण पूर्णिमा के दिन से बाबा मंदिर में स्पर्श पूजा शुरू कर दिया गया है. आज दोपहर बाद बाबा बैद्यनाथ का विशेष पूजा अर्चना करने के बाद से श्रद्धालुओं के लिए स्पर्श पूजा बहाल कर दी गई है. सरदार पंडा पंडित गुलाबानन्द ओझा,जिला उपायुक्त नमन प्रियेश लकड़ा सहित अन्य पदाधिकारी द्वारा बाबा का विशेष पूजा अर्चना की गई. सावन माह के सफल आयोजन होने से बाबा मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं के बीच बाबा का चढ़ा हुआ प्रसाद भी वितरण किया गया. मौके पर उपायुक्त ने कहा कि सभी के सहयोग और समन्वय से श्रावणी मेला का सफल आयोजन हो पाया. वही भादो माह में भी सावन की तरह सुलभ और सुरक्षित जलाभिषेक की समुचित व्यवस्था रहेगी. उपायुक्त ने बताया कि भादो में सातों दिन शीघ्र दर्शनम का कूपन उपलब्ध रहेगा जिसका कीमत 600 रुपया ही रहेगा. वही पूरे भादो माह में गर्भगृह के अंदर रुद्राभिषेक अनुष्ठान नहीं कराया जाएगा. सावन माह के सफल संचालन होने पर उपायुक्त ने सभी का आभार जताया.

रिपोर्ट: रितुराज सिन्हा 

Published at:09 Aug 2025 10:32 AM (IST)
Tags:jharkhand newsDeoghar newsDevghar Baba templeदेवघर बाबा मंदिर में स्पर्श पूजा शुरूबाबा बैद्यनाथ का विशेष पूजा अर्चना
  • YouTube

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.