✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

जमशेदपुर में मूसलाधार बारिश से बदला मौसम का मिजाज, लोगों को गर्मी से मिली राहत

BY -
Rohit Kumar Sr. Correspondent
Rohit Kumar Sr. Correspondent
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: May 8, 2026, 6:42:11 PM

जमशेदपुर (JAMSHEDPUR): शहर में शुक्रवार शाम मौसम ने अचानक करवट ली. तेज बारिश ने लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत दिलाई. शाम में आसमान में काले बादल छा गए और तेज हवा के साथ बारिश शुरू हो गई. बारिश के दौरान कई इलाकों में गर्जन और वज्रपात भी हुआ. जिससे कुछ देर के लिए लोग सहम गए. करीब आधे घंटे तक हुई मूसलाधार बारिश से मौसम सुहाना हो गया और तापमान में गिरावट दर्ज की गई. हालांकि तेज बारिश के कारण शहर के कई सड़क और गली-मोहल्लों में पानी जमा हो गया. जलजमाव की वजह से राहगीरों और वाहन चालकों को परेशानी हुई. कई जगहों पर बाइक सवारों को पानी भरी सड़कों से गुजरने में दिक्कत हुई, जबकि पैदल चलने वाले लोग भी परेशान दिखे. बारिश शुरू होते ही लोग दुकानों और छज्जों के नीचे रुककर बचाव करते नजर आए. 

4.6 एमएम बारिश दर्ज
शाम 5.30 बजे तक शहर में 4.6 एमएम बारिश दर्ज की गई. बारिश से पहले लोग दिन भर उमस भरी गर्मी से परेशान रहे. शुक्रवार को अधिकतम तापमान में मामूली वृद्धि हुई. तापमान 35.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. यह सामान्य से 4 डिग्री सेल्सियस कम रहा. वहीं, न्यूनतम तापमान 2.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया. तापमान में 3.2 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई. तापमान सामान्य से 3.3 डिग्री सेल्सियस कम रहा.

12 मई तक बारिश की संभवना
मौसम विभाग ने अगले 4 दिनों तक बारिश होने की संभावना जताई है. 12 मई तक आंधी-बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया गया है. इस दौरान 30 से 40 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से हवा भी चल सकती है.  मौसम विभाग के अनुसार साइक्लोनिक सर्कुलेशन के कारण मौसम का मिजाज बदला है. लगातार बारिश के कारण गर्मी से कुछ हद तक राहत मिल रही है. 

 

Tags:JamshedpurJamshedpur weatherMousam vibhagJamshedpur newsJharkhand newsJharkhandRainCloudyViral newsNews viralTaranagarSteel city

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.