✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

10वीं में टॉप कर सन्नी ने बढ़ाया राज्य का मान, BJP दफ्तर में किया गया सम्मानित

BY -
Varsha Varma CE
Varsha Varma CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: May 1, 2026, 2:54:46 PM

रांची (RANCHI): झारखंड बोर्ड की 10वीं परीक्षा में टॉप कर राज्य का नाम रोशन करने वाले सन्नी वर्मा को आज भाजपा प्रदेश कार्यालय में सम्मानित किया गया. इस मौके पर पार्टी के कई वरिष्ठ नेताओं ने एक साथ मिलकर सन्नी का उत्साह बढ़ाया और उसकी उपलब्धि की सराहना की.

कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य प्रसाद साहू, मुख्य सचेतक नवीन जायसवाल, प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश प्रसाद, प्रदेश महामंत्री गणेश मिश्रा, अमर कुमार बाउरी, मनोज सिंह और रांची महानगर जिला अध्यक्ष वरुण साहू मौजूद रहे. सभी नेताओं ने सन्नी वर्मा को प्रोत्साहन राशि, अंगवस्त्र और मिठाई देकर सम्मानित किया. इस दौरान सन्नी की मेहनत और लगन की जमकर तारीफ की गई.

प्रदेश अध्यक्ष आदित्य प्रसाद साहू ने कहा कि सन्नी वर्मा की सफलता सिर्फ एक व्यक्तिगत उपलब्धि नहीं, बल्कि पूरे झारखंड के छात्रों के लिए प्रेरणा है. उन्होंने बताया कि सन्नी के पिता एक साधारण दुकान में काम करते हैं और सीमित संसाधनों के बावजूद उन्होंने अपने बेटे की पढ़ाई में कोई कमी नहीं आने दी. यही संघर्ष और परिवार का सहयोग सन्नी की सफलता की सबसे बड़ी ताकत बना.

आज के दौर में जहां कई छात्र संसाधनों की कमी का बहाना बनाते हैं, वहीं सन्नी ने यह साबित कर दिया कि कड़ी मेहनत और दृढ़ संकल्प के सामने कोई भी बाधा बड़ी नहीं होती. उसका यह मुकाम हजारों छात्रों को आगे बढ़ने की प्रेरणा देगा. इस मौके पर सन्नी वर्मा ने भी सभी का आभार जताया और कहा कि वह आगे भी इसी तरह मेहनत कर अपने माता-पिता और राज्य का नाम रोशन करना चाहता है. कार्यक्रम का माहौल उत्साह और गर्व से भरा हुआ था, जहां सभी ने सन्नी की उज्ज्वल भविष्य की कामना की.

 

 

Tags:JharkhandJharkhand board 10th topperSunny Verma Jharkhand topperJharkhand 10th resultJharkhand 10th topperstudent successranchi bjp officepoor student becomes topper10th toppetopper felicitation BJP office

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.