✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

धनबाद जेल शूट आउट के मुख्य आरोपी सुंदर महतो की रिमांड का आज अंतिम दिन, जानिए यूपी से कैसे वह पहुंचा था धनबाद 

BY -
Samiksha Singh
Samiksha Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 14, 2026, 12:56:01 PM

धनबाद(DHANBAD): धनबाद जेल शूटआउट का मुख्य आरोपी सुंदर महतो उर्फ रितेश यादव की रिमांड का आज अंतिम दिन है. पुलिस आज उसे न्यायालय में पेश करेगी, जहां से उसे फिर जेल भेज दिया जाएगा. लेकिन 5 दिनों की रिमांड पर सुंदर महतो पुलिस को भरमाने की लगातार कोशिश करता रहा. बयान बदलता रहा. सुंदर महतो ने पुलिस को बताया है कि वह उत्तर प्रदेश से ट्रेन से आसनसोल आया था. वहां से सड़क मार्ग से वह धनबाद पहुंचा था. पुलिस इसका सत्यापन  करने आसनसोल गई थी. आसनसोल स्टेशन व आसपास के सीसीटीवी फुटेज में सुंदर महतो दिख रहा है. जानकारी के अनुसार केस के आईओ विनय कुमार टीम के साथ आसनसोल जाकर बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन, ऑटो स्टैंड सहित अन्य स्थानों पर सीसीटीवी फुटेज की पड़ताल की. सुंदर के अलावा उसके अन्य साथियों की गतिविधियों की जानकारी जुटाई.

पुलिस के प्रश्नों क सीधा जवाब नहीं दे रहा सुंदर महतो

रिमांड पर लिए गए सुंदर महतो ने पुलिस के समक्ष आसनसोल की बात स्वीकार की है. उसकी  स्वीकारोक्ति के सत्यापन के लिए ही पुलिस आसनसोल गई थी. उसने बताया है कि आसनसोल से धनबाद पहुंचने के बाद  उससे जो कोई भी  मिला, अधिकांश लोग नकाबपोश थे. उसने यह भी कहा है कि नकाबपोश लोग उसे लेकर मुनीडीह पहुंचे और एक ग्राउंड के पास ले जाकर उसे छोड़ दिया. उसे चोरी की बाइक भी उन्हीं लड़कों ने दी थी. इसके बाद पुलिस आई और बाइक चोरी के आरोप में उसे गिरफ्तार किया. बताया जाता है कि पुलिस के सारे प्रश्नों का वह सीधे-सीधे जवाब नहीं दे रहा है. रविवार को कुख्यात गैंगस्टर अमन सिंह पर धनबाद जेल में गोलियां बरसाने वाला सुंदर महतो का डिमांड आज शनिवार को पूरा हो रहा है. घटना के बाद कोर्ट के आदेश पर सुंदर महतो 5 दिनों की पुलिस रिमांड पर  था. शनिवार की संध्या तक उसे वापस जेल प्रशासन को सौंपना होगा.

धनबाद जेल अधीक्षक को किया सकता है निलंबित 

इधर, धनबाद जेल में लगातार छापेमारी की जा रही है.  यह भी सूचना आ रही है कि धनबाद जेल की अधीक्षक मेन सन बरवा को निलंबित किया जाएगा. धनबाद जेल में अमन सिंह की हत्या के बाद जांच में उनकी लापरवाही सामने आई है. कारा विभाग की जांच में खुलासा हुआ है कि वह धनबाद जेल में योगदान दिए, इसके बाद बगैर छुट्टी लिए लातेहार जेल का प्रभार सौंपने चले गए थे. इस दौरान उन्होंने धनबाद जेल के कामकाज का प्रभार भी किसी को नहीं सौंपा था .धनबाद छोड़ने की जानकारी भी किसी बड़े पदाधिकारी को नहीं दी थी. कारा विभाग ने विभागीय मंत्री के तौर पर मुख्यमंत्री के पास निलंबन की फाइल भेजी गई है. मुख्यमंत्री की सहमति के बाद जेल अधीक्षक को निलंबित किया जा सकता है. 22 नवंबर को ही लातेहार जेल अधीक्षक  को धनबाद जेल अधीक्षक बनाया गया था. इसके पहले अजय कुमार धनबाद जेल  अधीक्षक थे. अजय कुमार के खिलाफ भी विभागीय कार्रवाई चल रही है.

 रिपोर्ट: धनबाद ब्यूरो 

Tags:jharkhanddhanbaddhanbad crime newsSundar Mahatodhanbad jail shootoutaman singhdhanbad policeSundar Mahato on police remand

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.