✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

देवघर के लिए आज है इस वर्ष का सर्वाधिक ठंडा वाला दिन! कोहरे की आगोश में समाई बाबानगरी, हवाई सेवा भी ठप्प  

BY -
Priyanka Kumari CE
Priyanka Kumari CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 13, 2026, 12:04:00 PM

देवघर(DEOGHAR): पिछले कुछ दिनों से झारखंड में ठंड लगातार बढ़ रही है. तापमान में भी गिरावट होने से जनजीवन प्रभावित हो रहा है. वहीं बाबानगरी देवघर की बात करें तो आज इस वर्ष का सर्वाधिक ठंडा वाला दिन होने का अनुमान लगाया जा रहा है. सुबह से ही कुहासे ने बाबानगरी को घेर लिया है. विजिबिलिटी शून्य होने से सबकी परेशानी बढ़ा दी है.

यातायात सेवा बुरी तरह प्रभावित

आपको बताये कि शून्य विजिबिलिटी का असर यातायात को प्रभावित किया है. सड़क मार्ग पर चलनेवाले वाहन चालक अपनी वाहन की लाइट और इंडिकेटर जलाकर आवागमन कर रहे है. सड़क पर पैदल या साईकिल से चलनेवाले को भी अगल बगल देखने में काफी परेशानी हो रही है. रेल मार्ग की बात करें तो कोहरे के कारण कई लंबी दूरी की ट्रेन विलंब से चल रही है जिसके कारण ठंड में यात्रियों को स्टेशन पर ज्यादा समय बिताना पड़ रहा है.

पिछले शुक्रवार से ही यात्रि विमान की सेवा बंद है

वहीं हवाई मार्ग की बात करें तो पिछले शुक्रवार से ही यात्रि विमान की सेवा बंद है. शून्य विजिबिलिटी की वजह से देवघर एयरपोर्ट से एक भी विमान न तो उड़ान भरी और न ही लैंड की है. अब देखना होगा कि कुहासे के कारण कब तक लोगों का जनजीवन प्रभावित रहता है.

रिपोर्ट-रितुराज सिन्हा

Tags:coldest day of this year for Deogharoday is the coldest day of this yearDeogharBabanagariBabanagari engulfed in fogir service also haltedfogfog in deogharfog in jharkhandDeoghar newsDeoghar news todayjharkhandjharkhand newsjharkhand news today

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.