✕
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • Local News
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • Special Stories
  • LS Election 2024
  • covid -19
  • TNP Explainer
  • Blogs
  • Trending
  • News Update
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

आज रांची के कई इलाकों में बिजली रहेगी बंद, जानिए किन-किन क्षेत्रों में होगा पावर कट

BY -
Varsha Varma CE
Varsha Varma CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: March 13, 2026, 12:13:58 PM

रांची(RANCHI): रांची के कुछ इलाकों में 13 मार्च को निर्धारित समय के लिए बिजली आपूर्ति अस्थायी रूप से बंद रहेगी. बिजली विभाग ने इसकी जानकारी देते हुए बताया कि अलग-अलग परियोजनाओं के तहत मरम्मत और तकनीकी कार्य किए जाएंगे, जिसके कारण बिजली कटौती की जाएगी.

विभाग के मुताबिक ओरमांझी विद्युत आपूर्ति अवर प्रमंडल क्षेत्र में आरसीडी रोड चौड़ीकरण परियोजना के तहत विकास बाजार के पास 11 केवी के खुले तार को अंडरग्राउंड (यूजी) केबल में बदलने और नए बिजली पोल लगाने का काम होगा. इस कार्य के चलते सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी.

वहीं कोकर विद्युत आपूर्ति अवर प्रमंडल के अंतर्गत आरडीएसएस योजना के तहत भी कार्य किया जाएगा. इसके कारण सुबह 10:30 बजे से शाम 4:30 बजे तक कई इलाकों में बिजली सप्लाई बंद रहेगी. इस दौरान चुटिया के इंदिरा गांधी चौक, पावर हाउस रोड, नया टोली, नामकुम स्थित जीडी गोयनका स्कूल के आसपास के इलाके और उससे सटे क्षेत्र बिजली कटौती से प्रभावित रहेंगे.

बिजली विभाग ने नागरिकों से अपील की है कि निर्धारित समय को ध्यान में रखते हुए अपने जरूरी कार्य पहले ही निपटा लें, ताकि बिजली कटौती के दौरान किसी प्रकार की परेशानी न हो.

Tags:power cutelectricity will be cutRanchikokarjharkhandranchi updatepoplecut in many areas of Ranchithe news postupdate news

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.