☰
✕
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • TNP Special Stories
  • Health Post
  • Foodly Post
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Art & Culture
  • Know Your MLA
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • Local News
  • Tour & Travel
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • Special Stories
  • LS Election 2024
  • covid -19
  • TNP Explainer
  • Blogs
  • Trending
  • Education & Job
  • News Update
  • Special Story
  • Religion
  • YouTube
  1. Home
  2. /
  3. News Update

लोकतंत्र को बचाने के लिए देश में एक साथ विपक्ष के सभी प्रतिनिधि दे देंगे इस्तीफा : अविनाश पांडे 

लोकतंत्र को बचाने के लिए देश में एक साथ विपक्ष के सभी प्रतिनिधि दे देंगे इस्तीफा : अविनाश पांडे 

रांची(RANCHI): राहुल गांधी की लोक सभा से सदस्यता खत्म होने के बाद से कांग्रेसी कार्यकर्ता सड़क पर विरोध दर्ज कर रहे हैं. इस विरोध को अनवरत जारी रखने के लिए और बड़े आंदोलन की रूप रेखा झारखंड में तय करने के लिए प्रदेश प्रभारी अविनाश पांडे रांची पहुंचे है. अविनाश पांडे के स्वागत में एयरपोर्ट पर प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर,मंत्री आलमगीर अलाम,बन्ना गुप्ता और बादल पत्रलेख मौजूद थे.

बड़े आंदोलन की रूप रेखा हो रही तैयार: अविनाश पांडे

इस दौरान प्रदेश प्रभारी अविनाश पांडे ने कहा कि राहुल गांधी ने अडानी के खिलाफ एक सवाल पूछा और ठीक इससे नौ दिन बाद उनके खिलाफ सज़ा सुनाई गई. जल्दबाजी में उनकी सदस्यता भी लोकसभा से खत्म कर दी गई. लोकतंत्र में यह घातक है जो भी भाजपा और भर्ष्टाचार केखिलाफ सवाल उठा रहा है. उसे या तो जेल भेज दिया जा रहा है या तो किसी और तरीके से आवाज़ दबाने की कोशिश की जा रही है. इसके खिलाफ अब जनता  सड़क पर अपना आक्रोश दिखाएगी. कांग्रेस एक बड़े आंदोलन की रूप रेखा तैयार कर पंचायत स्तर तक आंदोलन करेंगे. उन्होंने कहा कि अगर ऐसे ही सरकार के विरोध में बोलने वालों पर कार्रवाई की जाएगी तो विपक्ष के सभी प्रतिनिधि एक साथ इस्तीफा दे देंगे.

मंत्री बन्ना गुप्ता  ने क्या कहा 

मंत्री बन्ना गुप्ता ने कहा कि देश में अडानी और अंबानी पर सवाल उठाने वाले लोगों के आवाज़ को दबाने की कोशिश की जा रही है. राहुल गांधी ने सदन में अडानी को लेकर सवाल पूछ रहे थे. यही भाजपा के लोगों को ठीक नहीं लगा और राहुल गांधी की सदस्यता को ही खत्म कर दिया गया. लेकिन कांग्रेसी सड़क पर दिखेगा.

देश में लोकतंत्र की हत्या की जा रही : मंत्री आलमगीर आलाम

मंत्री आलमगीर आलम ने कहा कि देश में लोकतंत्र की हत्या की जा रही है. जिस तरह से देश में केंद्र सरकार काम कर रही है.यह देश के लोगों के लिए घातक है. आने वाले दिनों में इसका जनता उन्हें जवाब देगी. उन्होंने कहा कि झारखंड में किस तरह से आंदोलन किया जाएगा उसकी रूप रेखा प्रदेश प्रभारी के साथ बैठक कर तय की जाएगी. अब पंचायत स्तर से लेकर देष की राजधानी तक सिर्फ कांग्रेस के कार्यकर्त्ता ही दिखेंगे.

रिपोर्ट: समीर हुसैन 

Published at:27 Mar 2023 12:45 PM (IST)
Tags:jharkhand ranchiAvinash Pandeyकाँग्रेसcongress partyrahul gandhi
  • YouTube

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.