✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

Time demands- अपने विषय में अपडेट रहें शिक्षक, जानिए किसने कही यह बात 

BY -
Satya Bhushan Singh   Dhanbad
Satya Bhushan Singh Dhanbad
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 13, 2026, 4:48:43 AM

धनबाद (DHANBAD):  डीएवी पब्लिक स्कूल कोयला नगर में रविवार को आयोजित दो दिवसीय शिक्षक प्रशिक्षण कार्यशाला का समाप्त हुई.  शनिवार से अर्ली चाइल्डहुड बायोलॉजी, फिजिकल एजुकेशन, कंप्यूटर साइंस, लाइब्रेरी साइंस, म्यूजिक. भौतिक विज्ञान विषयों पर शिक्षकों के लिए दो दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया था.  कार्यशाला के प्रशिक्षण के लिए झारखंड जोन  सी के लगभग 15 स्कूलों से आए हुए ढाई सौ शिक्षकों ने प्रशिक्षण पाया.

नए-नए प्रयोगों एवं तकनीकों जानना आज की मांग 

समापन समारोह  पर विद्यालय के प्राचार्य  एन. एन. श्रीवास्तव ने कहा कि आज के युग में बच्चों के विकास में शिक्षकों का बहुत महत्वपूर्ण योगदान है. इसलिए डीएवी संस्था अपने शिक्षकों को निरंतर नए-नए प्रयोगों एवं तकनीकों से प्रशिक्षित  करता है.  प्राचार्य  ने कहा कि शिक्षक अपने विषय के अनुसार अपने आप को अपडेट कर लें ,यह समय की मांग है.  

कोविड-19  महामारी के बाद  पहली ऑफलाइन कार्यशाला हुई 
 
कोविड-19  महामारी के बाद शिक्षकों के लिए यह पहली ऑफलाइन कार्यशाला आयोजित की गई है. कोविड महामारी के चलते सबसे ज्यादा नुकसान शिक्षा के क्षेत्र एवं छात्रों को हुआ है. ऑनलाइन पढ़ाई का दुष्परिणाम विगत परीक्षाओं के नतीजों पर असर डाला है. उन्होंने शिक्षकों से आह्वान किया कि आने वाले चुनौतीपूर्ण समय में शिक्षक अपने को मजबूत कर ले एवं नए-नए तकनीको एवं शोधों के सहायता से बच्चों का उचित मार्गदर्शन करे.  उन्होंने छात्रों के अध्ययन में निरंतरता लाने के लिए अनेक टिप्स दिए.  कार्यशाला में विभिन्न विषयों के मास्टर ट्रेनर तथा विषय विशेषज्ञ मौजूद थे.

रिपोर्ट : प्रकाश   

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.