✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

तिलैया डैम में दर्दनाक हादसा, नहाने के दौरान गहरे पानी में डूबा युवक, मौत से मचा कोहराम

BY -
Diksha Benipuri
Diksha Benipuri
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: May 27, 2026, 5:54:57 PM

KODARMA: कोडरमा जिले के चंदवारा थाना क्षेत्र स्थित जामूखाड़ी के पास तिलैया डैम में बुधवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया. डैम में नहाने के दौरान एक युवक गहरे पानी में डूब गया, जिससे उसकी मौत हो गई. इस घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.

मृतक की पहचान उरवां निवासी शंकर शर्मा के 21 वर्षीय पुत्र सचिन शर्मा के रूप में की गई है. बताया जा रहा है कि सचिन अपने गांव के दो दोस्तों के साथ तिलैया डैम घूमने और नहाने गया था. तीनों युवक डैम में नहा रहे थे, तभी अचानक सचिन गहरे पानी की ओर चला गया और देखते ही देखते पानी में डूबने लगा.

साथ मौजूद दोनों दोस्तों ने उसे बचाने की कोशिश की, लेकिन पानी ज्यादा गहरा होने के कारण वे सफल नहीं हो सके. इसके बाद दोनों युवक जोर-जोर से मदद के लिए चिल्लाने लगे. उनकी आवाज सुनकर आसपास मौजूद लोग मौके पर पहुंचे और युवक की तलाश शुरू की गई. घटना की सूचना तुरंत सचिन के परिवार को भी दी गई.

जानकारी मिलते ही परिजन घटनास्थल पर पहुंचे. बेटे के डूबने की खबर सुनते ही परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया. मौके पर मौजूद ग्रामीण भी परिवार को संभालने की कोशिश करते नजर आए.

इधर घटना की सूचना मिलने के बाद चंदवारा थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची और स्थानीय नाविकों की मदद से युवक की तलाश शुरू कराई गई. काफी देर तक खोजबीन के बाद शव को बाहर निकालने का प्रयास जारी रहा. पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है.

स्थानीय लोगों का कहना है कि तिलैया डैम में हर साल इस तरह की घटनाएं सामने आती हैं, बावजूद इसके सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम नहीं किए जाते. लोगों ने प्रशासन से डैम क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने और चेतावनी बोर्ड लगाने की मांग की है.

 

Tags:kodarma newskodarma accidentkodarma updatekodarma policekodarma crimejharkhand app

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.