✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

राष्ट्रपति के कार्यक्रम को लेकर रांची में चाक चौबंद सुरक्षा के इंतजाम, कई मार्ग में होगा बदलाव

BY -
Samir Hussain
Samir Hussain
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 15, 2026, 7:30:18 AM

रांची(RANCHI):  राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के  प्रस्तावित झारखंड दौरे को लेकर राजधानी रांची में पुलिस तैयारी में जुट गई है. कई गली मोहल्ले के रोड में बैरिकेटिंग की जा रही है. साथ ही 24 मई को कई सड़क पर बदलाव किए जाएंगे. राष्ट्रपति के कार्यक्रम को लेकर मार्ग किस तरह से सुगम किया जाए इसपर ट्रैफिक एसपी प्लान तैयार करने में जुटे है. राष्ट्रपति का काफिला एयरपोर्ट से सीधे राजभवन जाएगा. फिर राजभवन से हाई कोर्ट का उद्घाटन समारोह में भाग लेने के लिए नया हाई कोर्ट परिसर में जाएंगी. इस दौरान सुगम  यातायात के लिए विभिन्न रूट पर अतिरिक्त ट्रैफिक जवानों को तैनात किया जाएगा.

इसकी जानकारी ट्रैफिक एसपी हारिस बिन जमा ने बताया कि राष्ट्रपति का कार्यक्रम तीन जगह पर प्रस्तावित है. सबसे पहला एयरपोर्ट से राज भवन फिर राज भवन से हाई कोर्ट और फिर आईआईटी में आयोजित कार्यक्रम में भाग लेंगी. इस दौरान यातायात में कोई बड़ा बदलाव नहीं किया जाएगा. कुछ हल्के बदलाव होना है जिसके लिए मंगलवार को जानकारी सभी लोगों से साझा कर दिया जाएगा. उन्होंने बताया कि राष्ट्रपति के साथ साथ आम लोगों को किसी तरह की परेशानी ना हो इसका पूरा ध्यान रखा जा रहा है.                   

Tags:Tight security arrangements in Ranchi regarding the President's programDraupadi MurmuDraupdi Murmu Jharkhand VisitVist Jharkhand presidentद्रौपदी मुर्मू का झारखंड दौरानया हाई कोर्ट भवनदेश का सबसे बड़ा हाई कोर्ट

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.