✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

धनबाद की भूली में गला रेत कर हत्या, जांच में जुटी पुलिस

BY -
Shreya Gupta
Shreya Gupta
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 13, 2026, 1:12:26 PM

धनबाद(DHANBAD) :  धनबाद की भूली में शुक्रवार को गला रेतकर एक व्यक्ति की हत्या कर दी गई.  हत्या डी ब्लॉक सेक्टर 6 की मुंडा पट्टी में की गई है.  मृतक की पहचान हरि भुइया  के रूप में हुई है.  इस घटना से  इलाके में सनसनी फैल गई है. भूली ओपी पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर घरवालों को सूचित किया.  मृतक की पत्नी के अनुसार आज सुबह-सुबह भूली से फोन आया कि आप जितना जल्द हो सकें, पहुंचे.  उसके बाद वह बच्चों को घर पर छोड़ कर भागी-भागी आई, तो देखा कि पति की गला रेत कर हत्या कर दी गई है.  

किसी के साथ नहीं था कोई विवाद 

पत्नी का कहना है कि उनका किसी के साथ कोई विवाद नहीं था.  दिवाली के एक  दिन पहले वह धनसार चली आई थी, लेकिन पति से लगातार बातचीत होती रहती थी.  गुरुवार को बात नहीं हो पाई थी, तो लगा कि शायद किसी काम में व्यस्त होंगे लेकिन आज सुबह सूचना मिली की उनकी हत्या कर दी गई है. पत्नी पिंकी देवी का यह भी कहना था कि इसके पहले भी दो तीन बार घर में चोरी की वारदात हुई थी. लाश देखकर पत्नी बिलख बिलख  कर रो रही थी.  पूरा माहौल कारुणिक  हो गया था.  वह लोगों से पूछ रही थी कि अब हम इस दुनिया में किसके भरोसे रहेंगे, मेरे पति की जिस तरह से निर्मम हत्या की गई है, पुलिस हत्यारों  पकड़े और मुझे न्याय दिलाये.

रिपोर्ट: सत्यभूषण सिंह, धनबाद

Tags:murder in dhanbadmurder case in dhanbaddhanbad crimedhanbad newsthe news post

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.