✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

दुमका: सड़क हादसे में चाचा-भतीजा समेत तीन की मौत, रोड जाम कर परिजन मुआवजे की कर रहे मांग

BY -
Aditya Singh
Aditya Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 13, 2026, 5:06:52 PM

दुमका (DUMKA): दुमका जिला के गोपीकांदर थाना क्षेत्र में रफ्तार का कहर देखने को मिला. जहां पिकअप वैन और बाईक की आमने-सामने की टक्कर में चाचा-भतीजा समेत तीन की दर्दनाक मौत हो गई. वही दुर्घटनाग्रस्त बाईक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है जबकि पिकअप वैन भी पलट गया है. मृतकों की पहचान पाकुड़ जिले के अमड़पाड़ा थाना क्षेत्र के जाहेर टोला निवासी बिट्टू मरांडी (18), पिता विश्वनाथ मरांडी, बाबु लाल मरांडी उर्फ दरिया मरांडी (19), पिता राजेष मरांडी एवं निपनिया गांव के जोहन (22) है.

यह भी पढ़े : 

आदिवासी छात्र की हत्या मामला : पुलिस ने की दूसरी गिरफ्तारी, एक की तलाश जारी

दौड़ प्रतियोगिता के सलेक्शन के लिए आ रहे थे रांची

मिली जानकारी के अनुसार खेलो इंडिया में दौड़ प्रतियोगिता के सलेक्शन के लिए बिट्टू और बाबूलाल मरांडी रांची आ रहा था. बिट्टू रिश्ते में बाबुलाल मरांडी का चाचा लगता है. जिसके बाद बाइक पर तीनों दोस्त दुमका आ रहे थे, जहां से वे ट्रेन से रांची आने वाले थे. लेकिन रास्ते में  जियापानी ढलान के समीप एक पिकअप वैन से बाईक की टक्कर हो गई. जिसके बाद घटना स्थल पर ही तीनों बाइक सवार की मौत हो गई. वहीं घटना स्थल से पिकअप वैन चालक और खलासी मौके से फरार हो गए.

परिजन मुआवजे की कर रहे मांग

फिलहाल खबर लिखे जाने तक परिजनों ने दुमका-पाकुड़ मुख्य मार्ग जाम कर दिया. परिजन शव के साथ सड़क जाम कर मुआवजा की मांग कर रहे है. वहीं घटना की सूचना मिलके ही गोपीकांदर पुलिस के एएसआई भरत भूषण सिंह और राजन सिंह पहुंच कर परिजनों को समझाने का प्रयास कर रहे है.

 

रिपोर्ट. पंचम झा

Tags:jharkhand newsjharkhand breaking newsdumka newsdumka breaking newsdumka road accidentdumka Gopikandar policerending news

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.