✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

छठ पूजा के दौरान तालाबों में डूबने से तीन युवकों की मौत मामले पर झारखंड हाईकोर्ट ने लिया स्वत: संज्ञान, सरकार और नगर निगम से जवाब तलब

BY -
Shreya Upadhyay  CE
Shreya Upadhyay CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 19, 2026, 1:21:33 PM

रांची (RANCHI) : राजधानी रांची में छठ पर्व के दौरान तालाबों और डैम में डूबकर तीन युवकों की मौत के मामले में झारखंड हाईकोर्ट ने गंभीर रुख अपनाया है. अदालत ने इस घटना पर स्वत: संज्ञान लेते हुए राज्य सरकार और रांची नगर निगम से विस्तृत रिपोर्ट मांगी है. मामले की अगली सुनवाई 25 नवंबर को होगी.

छठ पर्व के दौरान राजधानी के विभिन्न जलाशयों में अलग-अलग घटनाओं में तीन युवकों की मौत हुई थी. इनमें से एक घटना मधुकम तालाब की है, जहां 20 वर्षीय सचिन की डूबने से मौत हो गई. वह छठ पूजा के अवसर पर नहाने के लिए तालाब गया था, लेकिन अचानक फिसलकर गहरे पानी में चला गया. स्थानीय लोगों ने उसे बचाने की कोशिश की, लेकिन सफलता नहीं मिली. सूचना मिलने पर पुलिस और एनडीआरएफ की टीम ने काफी प्रयास के बाद शव को बाहर निकाला. इसी तालाब में बीते रविवार को भी एक अन्य युवक की मौत हुई थी. वहीं, धुर्वा डैम में डूबने से भी एक व्यक्ति की जान चली गई.

लगातार हो रही इन घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए हाईकोर्ट ने पूछा है कि ऐसे हादसों को रोकने के लिए प्रशासन और नगर निगम ने क्या कदम उठाए थे. अदालत ने स्पष्ट किया है कि इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए जिम्मेदार एजेंसियों को ठोस कदम उठाने होंगे.

Tags:jharkhandnews updatejharkhand latest newsbig newsranchi update

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.