✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

बेहोशी और घायल अवस्था में सड़क किनारे मिलें तीन अज्ञात युवक, एमजीएम में चल रहा इलाज

BY -
Upendra Gupta
Upendra Gupta
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 13, 2026, 1:56:12 AM

सरायकेला ( SARAIKELA ) -  जिले के कपाली ओपी क्षेत्र अंतर्गत पुराना टीओपी के समीप अफसर मैरिज हॉल के समीप तीन युवक सड़क पर बेसुध पाए गए. जिसे कपाली ओपी पुलिस द्वारा एमजीएम अस्पताल भिजवाया गया है. समाचार लिखे जाने तक युवकों की शिनाख्त नहीं हो सकी है. मिली जानकारी के अनुसार मोटरसाइकिल संख्या JHO5DA- 8489 होंडा लिवो जिसमें नाबालिग समेत तीन युवक सवार होकर कहीं जा रहे थे.शनिवार तड़के 5:00 बजे कपाली स्थित अफसर मैरिज हॉल के समीप तीनों रोड किनारे घायल स्थिति में पड़े मिले. इसकी सूचना कपाली पुलिस को मिलते ही घायलों को जमशेदपुर के एमजीएम अस्पताल भेज दिया है. युवकों का पहचान नहीं हो पाई है. कपाली पुलिस तीनों युवक कहां के हैं, पता लगाने में जुटी हुई है.

रिपोर्ट - रंजीत ओझा, जमशेदपुर

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.