✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

बंगाल ले जाया जा रहा तीन ट्रक गोवंश जब्त, तस्कर गिरफ्तार  

BY -
Samiksha Singh
Samiksha Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 14, 2026, 12:24:02 AM

देवघर(DEOGHAR): देवघर पुलिस ने पशु तस्करों के मंसूबों को नाकाम किया है. गुप्त सूचना के आधार पर बुढैई थाना क्षेत्र से पुलिस ने तीन ट्रक गोवंश पशु को रेस्क्यू किया है. बुढैई थाना के बाजार के पास चेकिंग लगाकर पश्चिम बंगाल की तरफ ले जा रहे मालवाहक वाहन को पुलिस ने जब्त किया है. यह मालवाहक वाहन बिहार के चकाई के रास्ते से देवघर के देवीपुर,बुढैई,मारगोमुण्डा होते सड़क मार्ग से बंगाल ले जाने की योजना थी. तीनों मालवाहक वाहन से 45 गाय 10 बछड़ा और 6 बछिया को तस्करी होने से बचाया गया है.

तीनों वाहन के मालिक गिरफ्तार 

WB37D- 7612 गाड़ी से 15 गाय,5 बछड़ा,2 बछिया के साथ वाहन चालक लालू यादव जो बिहार के शेखपुरा निवासी हैं और बिहार के ही छपरा जिले के रहने वाले सचालक दिनेश राय और मवेशी मालिक नंदकिशोर यादव जो बक्सर जिला के निवासी को हिरासत में लिया है. वही दूसरे मालवाहक वाहन WB37D 8944 से 13 गाय,1बछिया को जब करते हुए वर्धमान निवासी चालक राजा माल सचालक धनबाद निवासी राजेश राय और मवेशी मालिक बिहार के भोजपुर निवासी अटल यादव को हिरासत में लिया है. जबकि तीसरे मालवाहक वाहन WB37D 0392 से 15 गाय,5 बछड़ा और 3 बछिया को तस्करी होने से बचाया गया है. जबकि इस वाहन के चालक पटना के मरांची निवासी कुंदन कुमार,लखीसराय के रहने वाले सह चालक विनय कुमार और भोजपुर निवासी तुलसी यादव को हिरासत में लिया है. इसके अलावा पुलिस ने तीनों वाहन मालिकों के विरुद्ध उचित कानूनी कार्रवाई करने के लिए वरीय पदाधिकारी से दिशा निर्देश लिया है. साथ ही सभी पर बूढई थाना में मामला भी दर्ज किया गया है.

पशु तस्करों के बीच हड़कंप 

गौरतलब है कि इन तीनों मालवाहक वाहन में रस्सी से बांधकर पीड़ादायक स्थिति में गोवंश मवेशियों को लोड किया गया था. वाहन चेकिंग के दौरान कोई कागजात नहीं उपलब्ध होने के कारण यह कार्रवाई की गई है. सभी जब्त पशुओं को पशु चिकित्सा पदाधिकारी के जांच करने के बाद स्थानीय गौशाला को सौंप दिया गया है. इतनी भारी संख्या में गोवंश के जब्त होने से अवैध रूप से पशुओं की तस्करी करने वाले के बीच हड़कंप मच गया है. 

रिपोर्ट: रितुराज सिन्हा, देवघर 

Tags:jharkhanddeogharThree trucks carrying cattle seized to Bengalsmuggler arrestedthenewspost

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.