✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

रांची-रामगढ़ हाईवे पर तीन ट्रेलर और एक स्कार्पियो में जोरदार टक्कर, स्कार्पियो सवार समेत ट्रेलर चालक घायल

BY -
Shreya Gupta
Shreya Gupta
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 13, 2026, 10:38:43 AM

रामगढ़ (RAMGARH): रामगढ़ जिले के रांची-रामगढ़ हाईवे पर चुट्टूपलू घाटी में तीन ट्रेलर और एक स्कार्पियो आपस में टकरा गई. इस घटना में स्कार्पियो सवार आठ लोग समेत ट्रेलर चालक घायल हो गया. घटना के बाद हाईवे में अफरा-तफरी मच गई. स्थानीय लोगों ने कार सवार घायलों को इलाज के लिए भेजा और ट्रेलर में फंसे चालक को निकालने के प्रयास में जुट गए. हालांकि, इस घटना में किसी की मौत की खबर सामने नहीं आई है.

रांची से रामगढ़ जा रही थी वाहन 

जानकारी के अनुसार सभी वाहन रांची से रामगढ़ की ओर जा रहे थे. सबसे पहले एक ट्रेलर को दूसरे ट्रेलर ने पीछे से टक्कर मार दी. इसी बीच पीछे से एक स्कार्पियो ट्रेलर से जा टकराई. घटना के बाद स्कार्पियो को पीछे से एक ट्रेलर ने टक्कर मार दी. घटना में स्कार्पियो दो ट्रेलर के बीच दब गई. फिलहाल सभी को इलाज के लिए अस्पताल भेजने का कार्य किया जा रहा है.

झारखंड और भारत में क्या है सड़क दुर्घटना के आंकड़ा

विश्व स्वास्थ्य संगठन के मुताबिक दुनिया भर में सड़क हादसों में मारे गए 10 लोगों में से कम से कम एक भारत से होता है. भारत के सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय ने पिछले साल रोड एक्सिडेंट्स इन इंडिया-2020 नामक एक रिपोर्ट जारी की थी. जिसमें बताया गया है कि वर्ष 2020 में कुल 1,20,806 दुर्घटनाओं में से 43,412 राष्ट्रीय राजमार्गों पर, 30,171 राज्य राजमार्गों पर और 47,223 अन्य सड़कों पर हुईं. वर्ष 2020 के दौरान राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में सड़क हादसे में 1,31,714 लोगों की जान गई और 3,48,279 लोग घायल हुए. हर एक सौ सड़क हादसे में 36 लोगों की जान गई जो कि साल 2019 के 33 के मुकाबले कहीं अधिक है. इधर, झारखंड में वर्ष 2017 में 40 मौतें हुई थी. जबकि वर्ष 2018 में 72, वर्ष 2019 में 93, वर्ष 2020 में 119 और वर्ष 2021 में 132 मौतें सड़क हादसे में हुई हैं.

रिपोर्ट: जयंत कुमार, रामगढ़

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.