☰
✕
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • TNP Special Stories
  • Health Post
  • Foodly Post
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Art & Culture
  • Know Your MLA
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • Local News
  • Tour & Travel
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • Special Stories
  • LS Election 2024
  • covid -19
  • TNP Explainer
  • Blogs
  • Trending
  • Education & Job
  • News Update
  • Special Story
  • Religion
  • YouTube
  1. Home
  2. /
  3. News Update

अफीम की खेप के साथ अंतरराज्यीय गिरोह के तीन तस्कर गिरफ्तार, एक लाख नकदी जब्त

अफीम की खेप के साथ अंतरराज्यीय गिरोह के तीन तस्कर गिरफ्तार, एक लाख नकदी जब्त

चतरा (CHATRA): अंतरराज्यीय अफीम तस्करों के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई की है. एसपी राकेश रंजन को मिली गुप्त सूचना के आधार पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 2 किलो 30 ग्राम अफीम और तस्करी का एक लाख रुपये के साथ गिरोह के तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है. साथ ही गिरफ्तार तस्करों के पास से होंडा साइन मोटरसाइकिल और विभिन्न कंपनियों के तीन मोबाइल जब्त किये. हंटरगंज थाना क्षेत्र के प्रतापपुर मोड़ के पास से थाना प्रभारी सनोज चौधरी के नेतृत्व में गठित स्पेशल टीम ने सभी तस्करों को गिरफ्तार किया है.

बाइक पर सवार थे तस्कर

गिरफ्तार तीनों तस्कर वशिष्टनगर जोरी थाना क्षेत्र के सलैया गांव के रहने वाले हैं. एसडीपीओ ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि अफीम का खेप लेकर तस्कर तस्करी के लिए हंटरगंज के रास्ते बिहार जा रहे हैं. पुलिस अधीक्षक को मिली गुप्त सूचना के आधार पर थाना प्रभारी के नेतृत्व में एक स्पेशल टीम का गठन कर अभियान चलाने का निर्देश दिया गया. अभियान के दौरान ही बाइक से जा रहे तीन युवकों को शक के आधार पर रोका गया और वाहन की तलाशी ली गई. तलाशी के दौरान प्रदीप यादव, मुकेश यादव व विकास कुमार यादव नामक तस्करों के पास से अफीम और तस्करी में प्रयुक्त एक लाख रुपया नगद समेत अन्य सामान जब्त किया गया हैं. उन्होंने बताया कि गिरफ्तार तस्करों का पुराना अपराधिक इतिहास है. 

रिपोर्ट: संतोष कुमार सिंह, चतरा

Published at:07 Nov 2022 04:14 PM (IST)
Tags:Three smugglers arrested in chatrachatra policeone lakh seizedjharkhand newschatra newsthe news post
  • YouTube

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.