✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

मरने के बाद भी कालू लामा की दहशत बरक़रार, उसके नाम पर वसूली जा रही थी रंगदारी 

BY -
Shahroz Quamar
Shahroz Quamar
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 17, 2026, 8:22:36 PM

रांची (RANCHI): इसी वर्ष जनवरी महीने में कुख्यात अपराधी कालू लामा को राजधानी रांची के मोरहाबादी इलाके में दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. इसी मृत अपराधी कालू का भाई बता कर कुछ अपराधी कई लोगों को फोन कर पैसों की मांग कर रहे थे. कुछ दिन पूर्व इन अपराधियों ने बरियातू थाना क्षेत्र के एदलहातु में रहने वाले अजय कुमार सिंह को फोन कर 10 लाख रुपए की मांग की थी और पैसे नहीं देने पर परिवार सहित जान से मारने की धमकी दी थी. इसको लेकर अजय कुमार सिंह ने बरियातु थाना में 26 जुलाई को शिकायत दर्ज करवाया था.

पुलिस ने कार्यवाई करते हुए मामले से जुड़े तीन आरोपी अजय कुमार, मनोरंजन कुमार और दीपक कुमार को गिरफ्तार किया है. आरोपी अजय कुमार की निशानदेही पर दुकान के ड्राॅवर से घटना में प्रयुक्त मोबाइल और फर्जी कागजात से लिया गया सिम बरामद किया गया है. मनोरंजन कुमार सिंह के खिलाफ 2016 में रांची के जगन्नाथपुर थाना में भी मामला दर्ज है.

अजय कुमार शिकायतकर्ता के यहां गाय-भैंस को दिया जाने वाला चारा (कुट्टी) पहुंचाने जाया करता था. शिकायतकर्ता ( अजय कुमार सिंह ) अच्छी स्थिति देख अजय कुमार ने प्लानिंग की और इस प्लानिंग में अपने दो दोस्त मनोरंजन कुमार सिंह और दीपक कुमार को भी शामिल किया. अपनी तंगी की वजह से दोनों दोस्त भी प्लानिंग में शामिल हो गए और घटना को अंजाम देने लगे.

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.