✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

पलामू में TSPC के तीन नक्सली गिरफ्तार, हथियार भी बरामद

BY -
Aditya Singh
Aditya Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 13, 2026, 9:29:47 PM

पलामू (PALAMU) : झारखंड में नक्सलियों के खिलाफ झारखंड सुरक्षाबलों की कार्रवाई लगातार जारी है. इसी कड़ी में पलामू पुलिस को आज बड़ी सफलता मिली है. दरअसल पुलिस ने TSPC नक्सली संगठन के तीन नक्सलियों को गिरफ्तार किया है. गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने गोविंद यादव, शम्भु परहिया और मोती साव को गिरफ्तार किया है. जानकारी के अनुसार तीनों नक्सली किसी घटना को अंजाम देने के फिराक में थे.

बता दें कि तीनों नक्सलियों को छतरपुर थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया है. पुलिस ने गिरफ्तार नक्सलियों के पास से 2 देशी कट्टा, 1 बाइक, दैनिक उपयोग की सामग्री बरामद किया है. गिरफ्तार TSPS नक्सली संगठन के एरिया कमाण्डर नगीना जी के लिए करते हैं. ये छतरपुर, नौडीहा बाजार और पाटन तक इलाके में सक्रिय थे और लेवि, रंगदारी जैसी घटनाओं में इनकी संलिप्तता भी थी. फिलहाल पूरे इलाके में पुलिस लगातार सर्च अभियान चला रही है.

रिपोर्ट: अमित कुमार 

 

Tags:Three Naxalites of TSPC arrested in Palamuarms recoveredsearch operation continuesपलामू पुलिसनक्सली न्यूजझारखंड नक्सली न्यूज

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.