✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

वंदे भारत एक्सप्रेस की चपेट में आने से एक ही परिवार के तीन की मौत, नगरनवी रेलवे स्टेशन के पास दर्दनाक हादसा

BY -
Samiksha Singh
Samiksha Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: February 25, 2026, 10:07:50 AM

पाकुड़: रामपुरहाट रेल खंड पर स्थित नगरनवी रेलवे स्टेशन के समीप मंगलवार शाम एक हृदयविदारक रेल हादसे में एक ही परिवार के तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई. मृतकों में एक लगभग 35 वर्षीय पुरुष, करीब 30 वर्षीय महिला तथा तीन वर्ष की मासूम बच्ची शामिल है.घटना कल शाम की बताई जा रही है.

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, तीनों किसी रिश्तेदार के घर से लौट रहे थे और रेलवे ट्रैक पार कर रहे थे. इसी दौरान डाउन लाइन से तेज रफ्तार में आ रही वंदे भारत एक्सप्रेस की चपेट में आ गए. ट्रेन की गति अधिक होने के कारण उन्हें संभलने या हटने का अवसर नहीं मिल सका, जिससे तीनों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई.
घटना की सूचना मिलते ही आरपीएफ तथा जीआरपी की टीम मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया. पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया तथा मामले की जांच शुरू कर दी.

आरपीएफ प्रभारी संजय कुमार सिंह के अनुसार, प्रारंभ में मृतकों की पहचान नहीं हो सकी थी. बाद में आसपास के गांवों और पंचायत प्रतिनिधियों से संपर्क करने पर पता चला कि तीनों पाकुड़ के कली तला मोहल्ला के निवासी थे.पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच कर रही है.इस दर्दनाक हादसे के बाद पूरे इलाके में शोक की लहर है और स्थानीय लोग गमगीन हैं.

रिपोर्ट: पंचम झा 

Tags:Jharkhand newsPakur newsVande Bharat ExpressNagarnavi railway station.railway trackfamily died after being hit by the Vande Bharat Express

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.