✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

भाकपा माओवादी संगठन के तीन उग्रवादी गिरफ्तार, हथियार और पोस्टर बरामद 

BY -
Samir Hussain
Samir Hussain
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 19, 2026, 7:08:39 AM

रांची(RANCHI): दशमफॉल थाना क्षेत्र में किसी बड़ी घटना को अंजाम देने आए तीन माओवादियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. उनके पास से हथियार और माओवादी पोस्टर भी बरामद किये गए हैं. बता दें कि एसएसपी कौशल किशोर को मिली सूचना के आधार पर CRPF133 और बूँडू डीएसपी के नेतृत्व में टीम ने उग्रवादियों के गिरफ़्तारी के लिए छापेमारी की थी. दशमफॉल थाना क्षेत्र के आडाडीह गाँव के पास से तीनों को दबोच लिया गया है. गिरफ्तार उग्रवादियों में सुरेश महतो, सुखराम मुंडा और गौरव मुंडा का नाम शामिल है. पूर्व में सुरेश महतो का संबंध PLFI कमांडर लाका पाहन से भी था. 

बरामदगी में क्या मिला, जानिये
इस मामले में नौशाद आलम ग्रामीण एसपी ने बताया कि माओवादियों के द्वारा तीन अगस्त तक शहीद सप्ताह मनाया जा रहा था. जिसे लेकर पुलिस अलर्ट थी. इसी दौरान यह सूचना मिली की माओवादी संगठन के कुछ सदस्य दशमफॉल इलाके में भ्रमणशील है और किसी बड़ी घटना को अंजाम दे सकते है. सूचना के बाद CRPF और रांची पुलिस ने रात्री में संयुक्त अभियान चलाया.  अभियान के दौरान बाइक पर तीन युवक आरहे थे,तीनों युवक पुलिस को रात्री में देख भागने लगे. जिसके बाद पुलिस सभी को खदेड़ कर पकड़ लिया. रोड का काम करा रहे संवेदक से 20 लाख रूपये की रंगदारी मांगी गई थी.उस में भी इन्ही तीनों लोगों का हाथ था.तीनों के पास से 9 MM का एक पिस्टल,02 जिंदा गोली,01 मोटरसाइकल,02 मोबाईल, 01माओवादी बैनर, 05 पर्चा बरामद किया है.

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.