✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

अवैध बालू लदा ट्रैक्टर पलटा, दो मजदूर की मौत

BY -
Samir Hussain
Samir Hussain
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 13, 2026, 12:24:24 PM

पलामू(PALAMU): पलामू और गढवा जिले के पिछले 24 घंटे के दौरान दो अलग-अलग दुर्घटनाएं हुई. जिसमें दो मजदूरों समेत तीन की मौत हो गई. पहली घटना नौडीहा बाजार थाना क्षेत्र के तुर्काडीह के पास हुई. यहां अवैध बालू लदा ट्रैक्टर पलटने से दो मजदूर की मौत हो गई. वहीं गढ़वा जिले के मेराल थाना क्षेत्र के एनएच 75 पर थाना क्षेत्र के लातदाग बीएड कॉलेज के समीप एक तेज रफ्तार हाइवा ने स्कूटी सवार को कुचल दिया. हादसे में स्कूटी सवार की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई.

नौडीहा बाजार थाना प्रभारी रंजीत कुमार यादव द्वारा बताया गया कि बालू लदे ट्रैक्टर बिहार के डुमरिया थाना के कबिसा नदी से लेकर नौडीहा बाजार तरफ जा रहा था. मजदूरों की पहचान छत्तरपुर थाना क्षेत्र के चिरु, पठखाही के राहुल विश्वकर्मा (18वर्ष) व राहुल साव (19वर्ष) के रूप में हुई है. ट्रैक्टर चिरु गांव का है, चालक मौके से फरार. पुलिस ने दोनों शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मेदिनीनगर एमआरएमसीएच में भेज दिया है.

रिपोर्ट: जफ़र हुसैन,पलामू    

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.