✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

Breaking: धनबाद में प्रिंस खान के शूटर और रांची पुलिस के बीच मुठभेड़, तीन घायल 

BY -
Samir Hussain
Samir Hussain
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: March 16, 2026, 9:47:32 AM

रांची(RANCHI): गैगस्टर प्रिंस खान गैंग पर रांची पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है. रांची पुलिस ने धनबाद में छिपे प्रिंस के शूटरो का एनकाउंटर किया है. जिसमें दो शूटर को गोली लगी जबकि एक का पैर टूटा है. घटना स्थल से हथियार और विस्फोटक भी जब्त किया गया है. मुठभेड़ धनबाद के भागाबाँध ओपी इलाके में हुई है. सभी अपराधी रांची के रेस्टुरेंट गोलीकांड में शामिल थे.

घटना पर धनबाद के वरीय पुलिस अधीक्षक  प्रभात कुमार ने बताया कि रांची के होटल में फायरिंग की घटना को अंजाम देने के बाद अपराधियों के धनबाद में छिपे होने की सूचना पर रांची पुलिस धनबाद पहुंची थी. धनबाद आने के बाद लोकल पुलिस के साथ मिल कर एक टीम बनाई गई. जिसके बाद भगाबाँध ओपी इलाके के एक खंडर में सभी छुप कर बैठे थे.

रांची पुलिस की सूचना पर धनबाद पुलिस ने साथ कार्रवाई शुरू की जिसमें प्रिंस खान गैंग के तीन शूटर घायल हुए है. दो को पैर में गोली लगी है. वहीं एक का पैर टूटा है. वह छत से कूद कर भागने की कोशिश कर रहा था.घायल में अमन सिंह उर्फ़ कुबेर पलामू का रहने वाला है और विक्की डोम, अफ़ज़ल अमन धनबाद का ही है.

सभी रांची के रेस्टोरेंट घटना के बाद धनबाद में भी बीते दिनों हुई फायरिंग मामले में आरोपी थे.

Tags:RanchiPrince khan gangJharkhandRanchi newsRANCHI POLICE ENCOUNTERJHARKHAND NEWSDHANBAD

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.