✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

BIG BREAKING: ठनका गिरने से मवेशी चरा कर लौट रहे तीन किसान की मौत

BY -
Samir Hussain
Samir Hussain
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 13, 2026, 11:03:28 AM

पलामू(PALAMU): हुसैनाबाद प्रखंड के लोटनिया गांव के समीप ठनका की चपेट में आने से तीन लोगों की मौत घटनास्थल पर ही हो गई. साथ ही एक भैंस की भी मौत हो गई. मरने वालों में रघुनंदन यादव 55, सुरेंद्र यादव 50 वर्ष, प्रमोद यादव 35 वर्ष के नाम शामिल है. जानकारी के अनुसार, सभी लोग अपने-अपने मवेशी चरा कर घर लौट रहे थे.

इस दौरान मूसलाधार बारिश होने लगी इसी क्रम में अचानक वज्रपात हुआ. जिसके चपेट में आने से तीनों लोगों की मौत हो गई. इसकी सूचना मिलते ही उतरी ज़िला पार्षद राजू मेहता और लोटनियां पंचायत के मुखिया बिनोद कुमार सिंह उर्फ लाल सिंह व अन्य ग्रामीणों ने घटनास्थल पर पहुंचकर सभी लोगों को अनुमंडलीय अस्पताल में पहुंचाया. चिकित्सकों ने उन्हें देखने के बाद मृत घोषित कर दिया.

पुलिस ने लिया शव को कब्जे में 

घटना की जानकारी मिलते ही हुसैनाबाद पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी ने दल बल के साथ अनुमंडलीय अस्पताल में पहुंचकर शव को अपने कब्जे में ले लिया. देर शाम होने के कारण चिकित्सकों ने पोस्टमार्टम नहीं किया. इसके लिए ज़िप सदस्य राजू मेहता और मुखिया बिनोद सिंह पलामू उपायुक्त से संपर्क करने में लगे हैं. घटना के बाद गांव मे मातम का माहौल है.

रिपोर्ट: जफ़र हुसैन, पलामू   

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.