✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

भाजपा का तीन दिनी प्रशिक्षण शिविर गिरिडीह में शुरू, जानिये किस नेता ने क्या कहा

BY -
Ranjana Kumari
Ranjana Kumari
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 13, 2026, 4:43:43 AM

रांची (RANCHI): भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री और प्रदेश प्रभारी सांसद दिलीप सैकिया ने आज मधुबन गिरिडीह में आयोजित भाजपा के तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का उद्घाटन किया। मौके पर कहा कि पार्टी के कार्यकर्ता ही पार्टी के मूलधन हैं,और इन्हें पार्टी की रीति , नीति, विचार, संस्कार की गहराई तक पहुंचाने के लिए प्रशिक्षण जरूरी है. गौरवशाली भारत के अतीत के आधार पर व्यक्ति निर्माण, समाज परिवर्तन फिर राष्ट्र पुनर्निर्माण का कार्य जनसंघ से अबतक लगातार जारी है. इसके लिए प्रशिक्षण एक सतत प्रक्रिया है.

उन्होंने कहा जैसे शरीर को स्वस्थ रखने के लिए व्यायाम आवश्यक है. वैसे ही संगठन की मजबूती के लिए प्रशिक्षण आवश्यक है. कार्यकर्ताओं में मां भारती की सेवा का भाव अनवरत जागृत रहे, कभी किसी परिस्थिति में भटकाव न हो इसके लिए ऐसे कार्यक्रम आवश्यक हैं. 

स्वयं आदर्श बनें और बनाएं

दिलीप सैकिया ने कहा कि कार्यक्रम के दौरान इसका उदाहरण कार्यकर्ताओं ने कोरोना काल में प्रस्तुत किया, भाजपा के राष्ट्र सर्वोपरि विचार, प्रथम पुरुषी विचार, कार्यपद्धति, कार्यकर्ता विकास पर विस्तार से चर्चा की.  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकर्ताओं के सात मूल मंत्र सेवा भाव, समन्वय,संतुलन, संयम, संवेदना, सकारात्मकता और संपर्क संवाद को आत्मसात करते हुए संगठन कार्य को आगे बढ़ाने का आह्वान किया, विश्व के सर्वाधिक लोकप्रिय प्रधानमंत्री का नेतृत्व मिल रहा. 

मंडल से राष्ट्रीय स्तर तक प्रशिक्षण कार्यक्रम 

प्रदेश प्रभारी ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश के नेतृत्व में झारखंड के कार्यकर्ताओं ने विपरित परिस्थितियों में भी संगठन कार्य को मजबूती दी है, और लंबा संघर्ष भी किया है. पार्टी की नीतियों के साथ मोदी सरकार की लोककल्याण की योजनाओं को भी जन जन तक पहुंचाने का कार्य जारी रहेगा. जनसंघ से लेकर भाजपा की राजनीतिक यात्रा में प्रशिक्षण एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम है. भाजपा मंडल स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक प्रशिक्षण कार्यक्रम चलाती है.
 
भाजपा विचार आधारित पार्टी है: दीपक प्रकाश 

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश ने कहा कि प्रशिक्षण कार्यक्रम एक अद्भुत आध्यात्मिक चेतना से युक्त स्थल पर हो रहा को कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार करेगा. तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर 15 सत्रों में आयोजित है, जिसमे वैचारिक पक्ष, सैद्धांतिक अधिष्ठान, देश की सुरक्षा , आत्मनिर्भर भारत , केंद्र सरकार की उपलब्धियों सहित कई विषयों पर चर्चा होगी. यह वर्ग कार्यकर्ताओं के लिए रिफ्रेशर कोर्स भी है और सीखने के अवसर भी हैं.

नवनियुक्त संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह भी हुए शरीक 

प्रशिक्षण शिविर के उद्घाटन सत्र में भाजपा झारखंड के नवनियुक्त संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह, पूर्व मुख्यमंत्री व नेता विधायक दल बाबूलाल मरांडी , राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री वी सतीश, केंद्रीय राज्यमंत्री अन्नपूर्णा देवी, डॉ दिनेशानंद गोस्वामी, मनोज सिंह उपस्थित थे. संचालन प्रदेश महामंत्री बालमुकुंद सहाय ने किया. जबकि अतिथियों का स्वागत जिलाध्यक्ष महादेव दुबे, निर्भय शहाबादी, सुभाष चन्द्र सिन्हा, श्यामा प्रसाद, अशोक उपाध्याय, सुरेश साव, चुन्नू कांत, दिनेश प्रसाद यादव ने किया. प्रशिक्षण शिविर में पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अभयकांत प्रसाद,सांसद पीएन सिंह, यदुनाथ पांडेय,सांसद सुनील सिंह, महामंत्री सांसद आदित्य साहू ,विधायक नीलकंठ सिंह मुंडा, विरांची नारायण,भानु प्रताप शाही, नवीन जायसवाल, केदार हाजरा,नारायण दास सहित प्रदेश पदाधिकारी ,जिलाध्यक्ष जिला प्रभारी,विभाग , प्रकोष्ठ,प्रकल्प के संयोजक,मोर्चों के प्रदेश अध्यक्ष शामिल हैं.

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.