☰
✕
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • TNP Special Stories
  • Health Post
  • Foodly Post
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Art & Culture
  • Know Your MLA
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • Local News
  • Tour & Travel
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • Special Stories
  • LS Election 2024
  • covid -19
  • TNP Explainer
  • Blogs
  • Trending
  • Education & Job
  • News Update
  • Special Story
  • Religion
  • YouTube
  1. Home
  2. /
  3. News Update

जमशेदपुर :  मजदूर पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर फरार हुए बाइक सवार तीन अपराधी, स्थिति गंभीर, रिम्स रेफर 

जमशेदपुर :  मजदूर पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर फरार हुए बाइक सवार तीन अपराधी, स्थिति गंभीर, रिम्स रेफर 

जमशेदपुर (JAMSHEDPUR) : जमशेदपुर से सटे आदित्यपुर थाना अंतर्गत विद्युत नगर में मंगलवार देर रात बाइक सवार तीन अपराधियों ने एक मजदूर पर ताबड़तोड़ गोलीबारी की घटना को अंजाम दिया. इस घटना में मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गया. घायल का नाम बांगो बताया जा रहा है. इधर, स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, और घायल को इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल पहुंचाया.

आंख में फंसी गोली

गोली युवक के बाएं आंख में फंसी हुई है. उसे बेहतर इलाज के लिए रांची के रिम्स रेफर किया गया है. फिलहाल उसकी स्थिती गंभीर बनी हुई है. वहीं किसने और किन कारणों से गोली चलाई है अभी इस बारे में कुछ पता नहीं चल पाया है. फिलहाल पुलिस इस पूरे मामले की जांच कर रही है. जानकारी के अनुसार घायल मजदूर कुछ दिन पहले ही जेल से छूट कर बाहर आया था और कुछ अपराधियों से रंजिश हुई थी. इसी रंजिश को लेकर गोलीबार होने की आशंका जताई जा रही है. पुलिस आदित्यपुर में घटनास्थल पर पहुंच कर आसपास के लगे सीसीटीवी कैमरे खंगालने में जुटी है. 

रिपोर्ट : रंजीत ओझा, जमशेदपुर

Published at:08 Feb 2023 10:33 AM (IST)
Tags:Three criminals riding a bike escaped after firing fast on the laborer in jamshedpurjamshedpur policejamshedpur newsjharkhand latest newsthe news post
  • YouTube

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.