✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

Ranchi breaking- हत्या-लूट जैसे वारदात को अंजाम देने वाले तीन अपराधी गिरफ्तार, जमीन के धंधे से भी है इनका जुड़ाव

BY -
Samir Hussain
Samir Hussain
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 15, 2026, 4:40:48 PM

रांची(RANCHI): राजधानी रांची के ग्रामीण इलाकों कई छोटे अपराधी संगठन सक्रिय है. ऐसे ही एक आपराधिक गिरोह भंडाफोड़ पुलिस के द्वारा किया गया है. ग्रामीण एसपी नौशाद आलम ने मामले का खुलासा करते हुए दावा किया है कि गुप्त सूचना के आधार पर कांके थाना क्षेत्र से एक अपराधी गिरोह के तीन अपराधियों को दबोचा गया है.इनके पास से एक देशी पिस्टल, दो मैगजीन, ज़िंदा गोली, तीन मोबाइल और एक थार गाड़ी बरामद किया गया है. इस छापामारी का नेतृत्व ASP राजपुरोहित कर रही थीं.

ग्रामीण एसपी नौशाद आलम ने दी जानकारी

ग्रामीण एसपी नौशाद आलम ने बताया कि सभी अपराधी जमीन कारोबारी या अन्य व्यवसाय से जुड़े लोगों के साथ लूट पाट की घटना को अंजाम देने का काम करते थें, साथ ही रंगदारी की मांग की जाती थी, रंगदारी की राशि नहीं दिये जाने पर इन अपराधियों के लिए हत्या बहुत सामान्य सी बात थी. एसपी का दावा है कि इसमें से ज्यादातर अपराधियों के द्वारा नशे का सेवन किया जाता है.

जमीन के धंधे से जुड़े हैं अपराधी

गिरफ्तार अपराधियों में अमृत टॉपपो, सावान टॉपपो, अनुज टॉपपो का नाम शामिल है. बताया जा रहा है कि सावन टॉपपो जमीन का धंधा भी करता है, जमीन की खरीद-बिक्री में किसी तरह की अड़चन होने पर हत्या आम बात थी. छापेमारी दल में कांके थाना प्रभारी आभास कुमार, एसआई दिलेश्वर कुमार ,दीपक कुमार के आलावा कई जवान शामिल थें.

Tags:रांची पुलिसRanchi PoliceJharkhand PoliceRanchi police arrest three crimnal in kankerural sp naushad alamaspranchi

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.