✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

लूटपाट की घटना को अंजाम देते तीन अपराधी गिरफ्तार, जानिए कहां का है मामला

BY -
Vishal Kumar
Vishal Kumar
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 16, 2026, 11:13:37 PM

रांची(RANCHI): पुलिस ने लूटपाट की घटना को अंजाम देने वाले तीन अपराधियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है. पकड़े गए अपराधी शाम में घूमने वाले लोगों के साथ हथियार का भय दिखाकर लूटपाट को अंजाम देते थे. अपराधियों को पकड़ने के लिए बुंडू डीएसपी के नेतृत्व में टीम गठित कर कार्रवाई की गई थी.

तीन युवक को किया गिरफ्तार

इस मामले पर ग्रामीण एसपी ने बताया कि रांची और खूंटी पुलिस को जानकारी मिली कि सेरिमिक्स फॉल के पास लूटपाट हो रही है. सूचना मिलते ही इसकी सूचना वरीय पुलिस अधिकारी को दी गई, जिसके बाद पुलिस त्वरित कार्रवाई करते हुए वहां पहुंच गई. पुलिस वहां पहुंची तो उन्होंने देखा की तीन युवक पुलिस को देखकर भागने लगे. जिसके बाद पुलिस ने गांव में छापेमारी चलाया तो देशी कट्टा और जिंदा कारतूस समेत बाइक और मोबाइल बरामद किया. पुलिस ने बताया कि तीनों युवक के अलावा और भी तीन लोग शामिल थे. पुलिस उनकी गिरफ्तारी के लिए भी छापेमारी अभियान चला रही है.

युवक संगठन बनाकर दहशत फैला रहे

ग्रामीण एसपी ने कहा कि अब उग्रवादी संगठन कमजोर पड़ गए हैं. जिससे कुछ नए युवक संगठन बनाकर दहशत फैलाने का काम कर रहे है. ऐसे लोगों को पुलिस सलाखों के पीछे भेजेगी.

रिपोर्ट: समीर हुसैन, रांची

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.