☰
✕
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • TNP Special Stories
  • Health Post
  • Foodly Post
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Art & Culture
  • Know Your MLA
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • Local News
  • Tour & Travel
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • Special Stories
  • LS Election 2024
  • covid -19
  • TNP Explainer
  • Blogs
  • Trending
  • Education & Job
  • News Update
  • Special Story
  • Religion
  • YouTube
  1. Home
  2. /
  3. News Update

गांजा का थोक विक्रेता निकला चैनपुर प्रमुख का पति, जानिये पुलिस खुलासे में क्या-क्या खुला राज़

गांजा का थोक विक्रेता निकला चैनपुर प्रमुख का पति, जानिये पुलिस खुलासे में क्या-क्या खुला राज़

पलामू (PALAMU): गांव-पंचायत तक अब नशे के धंधेबाज पहुंच गए हैं. हैरानी यह है कि जनप्रतिनिधि भी इस काले कारोबार में सक्रिय हैं। ताजा मामला चैनपुर थाना क्षेत्र का है.

तीन गांजा विक्रेता को गिरफ्तार

पुलिस ने चैनपुर की प्रमुख गायत्री देवी के पति ध्रुव प्रसाद गुप्ता समेत तीन गांजा विक्रेता को गिरफ्तार किया है. उनके पास से 18 किलो से अधिक गांजा बरामद किया गया है. पुलिस जांच में प्रमुख पति गांजा के थोक बिक्रेता निकला है. उसके साथ पकड़े गए दो और लोग रिटेल विक्रेता हैं. रिटेल बिक्रेता की पहचान महुगांवा निवासी बिक्रम महतो एवं पनेरीबांध के रहने वाले रंजीत कुमार उर्फ राणा रंजीत कुमार के रूप में हुई है. प्रमुख पति के चैनपुर ब्लॉक के समीप स्थित घर से 14 किलो गांजा बरामद किया गया है, जबकि बिक्रम और रंजीत के पास से क्रमशः एक किलो चार सौ और तीन किलो गांजा बरामद किया गया है.

करीब एक लाख रुपए का गांजा बरामद 

जिले के एसपी चंदन कुमार सिन्हा ने शनिवार को अपने कार्यालय कक्ष में बताया कि चैनपुर क्षेत्र से लगातार गांजा की बिक्री की सूचना पर कार्रवाई की गयी. उन्होंने बताया कि सबसे पहले महुगांवा से बिक्रम महतो की किराना दुकान में कार्रवाई की गयी. यहां से एक किलो चार सौ गांजा बरामद हुआ. इसके बाद पनेरीबांध में रंजीत कुमार के घर तलाशी ली गयी. यहां से तीन किलो गांजा मिला. रंजीत की निशानदेही पर गांजा ds आपूर्तिकर्ता ध्रुव प्रसाद गुप्ता के घर छापामारी की गयी. तलाशी के क्रम में उसके घर से 14 किलो गांजा बरामद किया गया। बरामद गांजा की कीमत करीब एक लाख रुपए है.

 

 

Published at:16 Sep 2022 09:02 PM (IST)
Tags:News
  • YouTube

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.