✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

क्रशर पर बमबारी और लूटपाट करने वाले 3 अपराधी गिरफ्तार, 2 अब भी फरार  

BY -
Samir Hussain
Samir Hussain
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 15, 2026, 11:43:58 PM

चतरा(CHATRA): झारखंड और बिहार की सीमा पर स्थित चतरा जिला के हंटरगंज थाना क्षेत्र के पांडेपूरा स्थित जयशंकर स्टोन वर्क क्रशर पर 30 जून की सुबह 10.30 बजे चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया था. घटना को अंजाम देने के लिए पांच अपराधी दो अपाचे मोटरसाइकिल से 5 की संख्या में पहुंचे थे. अपराधियों ने हथियार के बल पर क्रशर के मुंशी मिथिलेश कुमार सिंह को बंधक बनाया और ड्राइवर से पैसा लेकर भाग गए. जिसके बाद से ही पुलिस चोरों को पकड़ने के लिए तलाशी अभियान चला रही थी. पुलिस ने सोमवार को तीन अपराधियों को पकड़ लिया है और बाकी की तलाश जारी है.

मजदूरों ने रोकने का किया था प्रयास

चोरों को पकड़ने के लिए क्रशर में काम कर रहे मजदूरों ने रोकना चाहे तो चोरों ने मजदूरों पर बमबारी कर भागने लगे. बमबारी से मजदूरों में भी दहशत का माहौल बन गया था. क्रशर संचालकों ने अपराधियों के भागने वाले रास्ते में स्थित एक अन्य क्रशर के मजदूरों को रोकने के लिए कहा, जब मजदूरों ने रास्ता रोकना चाहा तो अपराधियों ने बमबारी कर दिया और सीधा लेनजवा होते बिहार के रोशनगंज की ओर फरार हो गये थे. जिसके बाद से ही पुलिस जांच में जुट गई थी.

चोरों को पकड़ने के लिए टीम का गठन किया गया

इस घटना के बाद ही एसपी राकेश रंजन के निर्देश पर एसडीपीओ अविनाश कुमार के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया, जिसमें  पुलिस इंस्पेक्टर प्रमोद पांडे, थाना प्रभारी सचिन कुमार के साथ अन्य पुलिसकर्मी को लगाया गया था. ग्रामीणों के निशानदेही और क्रशर पर लगे सीसीटीवी कैमरा के  मदद से अपराधियों की गिरफ्तारी की गई. हालांकि पुलिस के कब्जे से अभी भी दो अपराधी बाहर है. पकड़े गए अपराधियों के पहले भी कई अपराधिक मामले दर्ज है. एसडीपीओ ने जानकारी देते हुए बताया कि पकड़े गए अपराधियों ने कई राज खोले है.

ये भी देखें:

झारखंड विधानसभा के मानसून सत्र में राज्यपाल के लौटाए विधेयक आएंगे,जानिए कौन-कौन से होंगे

गिरफ्तार युवकों का नाम

  • बिट्टु शर्मा उर्फ अविनाश कुमार पे० वकील शर्मा, सा०-मंजरी, थाना- डोभी
  • शशि प्रकाश पासवान उर्फ धनु पासवान पे० अनुज पासवान, सा०- घोड़ाघाट
  • संजीत पासवान पे० बाढ़ो पासवान, सा०- काशीकेवाल, थाना- हंटरगंज, जिला-चतरा 

जब्त सामानों का विवरण

  • लूटे गये 12,000/- (बारह हजार) रूपये की बरामदगी
  • तीन मोबाईल

रिपोर्ट: संतोष कुमार, चतरा

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.