✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

शरद पवार और संजय राउत को जान से मारने की धमकी, सांसद सुप्रिया सुले ने जताई चिंता, अमित शाह से मांगी सुरक्षा

BY -
Samiksha Singh
Samiksha Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 14, 2026, 2:32:10 AM

टीएनपी डेस्क (TNP DESK):-राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के सुप्रीमो शरद पवार और उद्धव ठाकरे गुट के सांसद संजय राउत को जान से मारने की धमकी मिली है. यह धमकी एक वेबसाइट के जरिए दी गई है. शरद पवार की बेटी और लोकसभा सांसद सुप्रिया सुले ने पुलिस से मदद और इंसाफ की गुहार लगाई. इसे लेकर सुप्रिया ने पुलिस कमिश्नर से मिलने पहुंची.

इधर उद्धव ठाकरे गुट के सांसद संजय राउत और उनके भाई सुनील राउत को कल से जान से मारने की धमकी मिली थी. दोनों को धमकी फोन से दी गई . विधायक सुनील राउत ने बताया कि धमकी भरे संदेश में मीडिया से बात नहीं करने की हिदायत दी गई . उन्होंने कहा कि मुंबई पुलिस आयुक्त और राज्य के गृह मंत्री को इस बारे में जानकारी दे दी है.

निचले स्तर की राजनीति है-सुप्रिया सुले

मीडिया से बात करते हुए सुप्रिया सुले ने चिंता जताते हुए कहा कि , वे महाराष्ट्र के गृह मंत्री और केन्द्रीय गृह मंत्री से सुरक्षा की गुहार लगाती हूं. इस तरह की हरकते निचले स्तर की राजनीति है, जिसे बंद की जानी चाहिए.  

Tags:Threats to kill Sharad Pawar and Sanjay RautMP Supriya Sule expressed concernSupriya Sulesought security from Amit Shah

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.