✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

परीक्षा हॉल में भी वासेपुर के नाम पर दे रहा था धमकी, पकड़ कर ले गई पुलिस 

BY -
Samiksha Singh
Samiksha Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 14, 2026, 3:10:26 AM

धनबाद(DHANBAD): वासेपुर के गैंग से पुलिस तो परेशान है ही ,धनबाद के लोग डरे सहमे  तो चल ही रहे हैं, लेकिन अब परीक्षा हॉल में भी वासेपुर का नाम लेकर लड़के टीचरों को धमकी दे रहे हैं. ऐसा ही मामला गुरुवार को धनबाद के पीके राय कॉलेज में सामने आया. कॉलेज में सेमेस्टर 5 की परीक्षा चल रही है. गुरुवार को परीक्षा के दौरान एक परीक्षार्थी नकल कर रहा था. यह देखकर एक टीचर ने उसे पकड़ लिया. पकड़े जाने पर पहले तो उसने टीचर को धमकी दी ,कहा कि वासेपुर में उसकी शादी होने वाली है. 2 दिन में ही देख लेंगे, किसी को नहीं छोड़ेंगे. जब भी टीचर और कर्मचारियों ने इसका विरोध किया तो वह हाथापाई पर उतर गया. इसके बाद तो सेंटर पर हंगामा मच गया. प्राचार्य सहित अन्य शिक्षक और कर्मचारी उसे समझाने आए लेकिन वह उनसे भी उलझ गया. कोई रास्ता नहीं देख कॉलेज प्रबंधन ने पुलिस को सूचना दी. पुलिस पहुंची और उसे थाना ले गई.

 25 से 30 साल की सेवा में परीक्षार्थी नहीं देखा

पकड़ाए परीक्षार्थी का नाम अरमान है और वह केएसजीएम निरसा के यूजी ओल्ड कोर्स सेमेस्टर 5 का छात्र है. वह आसनसोल का रहने वाला है. चोरी करते पकड़े जाने के बाद उसकी यह करतूत से कॉलेज के सभी लोग हैरान और परेशान थे. वह काफी उग्र हो गया था. एक टीचर की पिटाई कर दी. गाली गलौज तो लगातार कर रहा था. परीक्षार्थी के इस हरकत को देखकर कई टीचरों ने टिप्पणी की कि 25 से 30 साल की सेवा में उन्होंने ऐसा परीक्षार्थी नहीं देखा. उसके मोबाइल को भी जब्त कर पुलिस को दे दिया गया है. कहा जाता है कि उसके मोबाइल में कुछ वीडियो  हैं.

रिपोर्ट: धनबाद ब्यूरो 

Tags:jharkhanddhanbadthreatening in the name of Wasseypur even in the examination hall

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.