✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

कोयला अधिकारी को धमकी: कहा-आउटसोर्सिंग कंपनी को बोलो,पैसा पहुंचा दे ,नहीं तो तुम्हारा खैर नहीं 

BY -
Samiksha Singh
Samiksha Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 15, 2026, 3:09:06 AM

धनबाद(DHANBAD): कोयलांचल में रंगदारी के लिए धमकाने का अब नया पैंतरा. आउटसोर्सिंग कंपनियां अगर रंगदारों को रंगदारी नहीं देगी, तो कोयला अधिकारी अब उनके निशाने पर आ जा रहे हैं. ऐसा ही एक मामला बीसीसीएल पूर्वी झरिया क्षेत्र से सामने आया है. वहां के महाप्रबंधक को अमन सिंह गिरोह के नाम पर धमकी दी गई है. अभी लगातार प्रिंस खान गैंग की फायरिंग और बमबाजी की घटनाओं में ही पुलिस उलझी हुई थी, तब तक एक नए तरह का मामला सामने आ गया है. बड़े कारोबारी, आउटसोर्सिंग मालिक, कुछ डॉक्टर के बाद अब कोयला अधिकारी रंगदारों के नए ,"पॉकेट" बने हैं. पूर्वी झरिया क्षेत्र के महाप्रबंधक को उनके क्षेत्र में काम कर रही आउटसोर्सिंग कंपनी से रंगदारी नहीं दिलाने पर परिणाम भुगतने की धमकी दी गई है.

पूरा मामला 

घटना के बाद पूर्वी झरिया क्षेत्र के अधिकारियों सहित बीसीसीएल मुख्यालय तक के अधिकारियों में दहशत है. महाप्रबंधक निर्झर चक्रवर्ती ने इस संबंध में सुदामडीह पुलिस को सूचना दे दी है और पुलिस भी छानबीन में जुट गई है. सूत्रों के अनुसार गुरुवार की दोपहर जब वह अपने कार्यालय में थे, उसी वक्त उनके मोबाइल पर व्हाट्सएप कॉल आया .कॉल करने वाले ने अपना परिचय अमन सिंह गिरोह के खास आदमी छोटू सिंह के रूप में दिया. उसने कहा कि हम तेरे बारे में सब कुछ जानते हैं .तुम हमको भी जानते होंगे. मैं कितना मर्डर किया हूं.तुम किसी से भी पूछ लेना.जब महाप्रबंधक ने जानना चाहा कि आपको मुझसे क्या काम है, तो उसने कहा कि तुम्हारे क्षेत्र में  चल रही आउटसोर्सिंग वाले पैसा नहीं दे रहे हैं. जबकि अन्य सभी आउटसोर्सिंग वाले पैसा पहुंचाते हैं .तुम बोलो कि हमको भी पैसा देंगे, नहीं तो तेरा खैर नहीं .इसके बाद कॉल करने वाले ने कहा कि तुमको 14 दिन का समय देते हैं. अगर 14 दिन में पैसा नहीं दिलाया, तो समझ लेना क्या होगा.

अब आउटसोर्सिंग कंपनियां भी गैंगस्टर के निशाने पर 

कॉल करने वाले ने यह भी कहा कि तुम चाहो तो यह नंबर किसी को भी दिखा दो. पुलिस को भी दे दो. मेरा कुछ नहीं बिगड़  सकता .रंगदारों का यह नया पैंतरा शुरू हुआ है. वैसे, अमन सिंह गिरोह कुछ दिनों से शांत था. प्रिंस खान गिरोह की ही सक्रियता थी. लेकिन गुरुवार को अमन सिंह गिरोह ने भी अपनी चुप्पी तोड़ दी और बीसीसीएल के अधिकारी को धमकी भरा कॉल भेज कर केवल कोयला अधिकारियों को ही नहीं ,आउटसोर्सिंग कंपनियों को भी निशाने पर ले लिया है.

रिपोर्ट: धनबाद ब्यूरो 

Tags:jharkhanddhanbadThreat to coal officer

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.