✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

साहिबगंज कोर्ट को बम से उड़ाने की मिली धमकी, ईमेल से मचा हड़कंप

BY -
Shreya Upadhyay  CE
Shreya Upadhyay CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: April 6, 2026, 10:41:07 AM

साहिबगंज (SAHIBGANJ): जिले के कोर्ट परिसर को एक बार फिर बम से उड़ाने की धमकी मिलने से प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप मच गया है. महज 10 दिनों के भीतर यह दूसरी बार है जब इस तरह की धमकी सामने आई है. इस बार धमकी ईमेल के जरिए भेजी गई, जिससे सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चिंता और बढ़ गई है.

सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम तुरंत सक्रिय हो गई. एहतियातन पूरे कोर्ट परिसर को खाली करा लिया गया और आम लोगों की आवाजाही पर रोक लगा दी गई. इसके बाद बम निरोधक दस्ता और डॉग स्क्वॉड की मदद से पूरे इलाके में गहन तलाशी अभियान चलाया गया.

घटना के बाद कोर्ट परिसर और उसके आसपास सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं. अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है और हर आने-जाने वाले व्यक्ति पर कड़ी नजर रखी जा रही है. संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने के लिए निगरानी और जांच प्रक्रिया तेज कर दी गई है.

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, धमकी भरे ईमेल की जांच गंभीरता से की जा रही है. ईमेल भेजने वाले की पहचान के लिए साइबर सेल की टीम को लगाया गया है. तकनीकी आधार पर सुराग जुटाने की कोशिश जारी है, ताकि जल्द से जल्द आरोपी तक पहुंचा जा सके. हालांकि अब तक तलाशी अभियान के दौरान किसी संदिग्ध वस्तु के मिलने की पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन संभावित खतरे को देखते हुए सुरक्षा में कोई ढिलाई नहीं बरती जा रही है.

इस घटना ने एक बार फिर कोर्ट परिसर की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं. प्रशासन का कहना है कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है और दोषी की पहचान होते ही सख्त कार्रवाई की जाएगी.

Tags:sahibganjsahibganj newssahibganj bomb threatbomb threat on sahibganj courtlatest newstop newsnews updatebomb threat on court

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.