रांची(RANCHI): झारखंड की दो राज्यसभा सीट पर 18 जून को चुनाव होना है. इस चुनाव में झामुमो कांग्रेस के साथ साथ 21 विधायकों वाली भाजपा भी जीत के दावे कर रही है. जबकि एक राज्यसभा सीट जीतने के लिए 28 विधायकों की जरूरत होगी. ऐसे में अब चुनाव में हार्स ट्रेडिंग का खतरा बन रहा है. जिसे देखते हुए झामुमो ने एक पत्र चुनाव आयुक्त को लिखा है. जिसमें झारखंड की मौजूदा विधानसभा का आकार कैसा है और किसके पास कितने विधायक है. साथ ही पूरे चुनाव को भ्रष्टाचार मुक्त वातावरण में सम्पन्न कराने के लिए सीबीआई,ACB समेत अन्य एजेंसी को सतर्क करने की अपील की है.
दरअसल झारखंड में राज्यसभा सीट पर 18 जून को मतदातान होना है. एक सीट के लिए 28 विधायकों की जरूरत होगी ऐसे में अंक गणित के साथ दोनों सीट झामुमो गठबंधन के खाते में जाती दिख रही है. इस बीच ही भाजपा भी अपने उम्मीदवार देने की घोषणा कर चुकी है.साथ ही इस चुनाव में अपने उम्मीदवार के जीत का दावा भी कर रही है. इसी दावे से झामुमो को शक है कि कही राज्य में हार्स ट्रेडिंग का खेल ना हो जाए.
पत्र में बताया गया है कि राज्य की सत्ता में झामुमो कांग्रेस,राजद और माले के साथ सरकार चल रही है. कुल 56 विधायकों का समर्थन हेमंत सोरेन को मिला है. इसी समर्थन के वजह से गवर्नर ने मुख्यमंत्री की शपथ कराया है. ऐसे में राज्यसभा चुनाव में भी सभी विधायकों का समर्थन हेमंत सोरेन के पास है. लेकिन भाजपा का दावा कई ईशारा कर रहा है.
पत्र में चुनाव आयुक्त से मांग की गई है कि चुनाव को भ्रष्टाचार और भयमुक्त सम्पन्न कराने के लिए सभी एजेंसी को सक्रिय कर नजर बनाए रखने की जरूरत है. जिससे झारखंड में राज्यसभा चुनाव में कुछ गड़बड़ ना हो.