✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

SNMMCH अस्पताल के बाहर हजारों की संख्या में साहिया ने किया प्रदर्शन

BY -
Samir Hussain
Samir Hussain
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 13, 2026, 1:54:28 AM

धनबाद(DHANBAD):  एसएनएमएमसीएच अस्पताल के बाहर आज हजारों की संख्या में धनबाद जिले के अलग-अलग क्षेत्रों की साहिया ने जोरदार प्रदर्शन किया.  इन लोगों ने आरोप लगाया कि काफी दूर के गांव से मरीज को लेकर आते हैं,  लेकिन अस्पताल मेंआने के बाद उनसे दुर्व्यवहार किया जाता है. अस्पताल के डॉक्टर और गार्ड इनसे सही तरीके से बर्ताव  नहीं करते.  वहीं आज एक साहिया ने आरोप लगाया कि डॉक्टर ने उसे धक्का दिया था.

साथ ही मरीज के साथ दुर्व्यवहार किया, जब उसने इस पूरी वारदात को मोबाइल कैमरे में कैद करने की कोशिश की तो गार्ड ने उसका फोन छीन लिया.  हालांकि इस पूरे मामले पर अस्पताल के के अधीक्षक ने संज्ञान में लिया और बातचीत कर उन्हें आश्वासन दिया कि दोबारा उनके साथ इस प्रकार से कोई भी व्यवहार नहीं करेगा.  उनके साथ  अस्पताल में सम्मान के साथ व्यवहार किया जाएगा.  इसके अलावा इन लोगों ने एक रेस्ट रूम की मांग की थी, जिस बात पर भी अधीक्षक ने अपनी सहमति जताई, वही अधीक्षक के आश्वासन के बाद साहियाओ ने अपना आंदोलन खत्म कर दिया.बता दे कि पूर्व में एक महिला दोस्तपर पर सहिया के साथ  दुर्व्यवहार करने का आरोपी लगा था और ऐसी के खिलाफ आज धरना था.

रिपोर्ट: शांभवी /प्रकाश ,धनबाद   

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.