✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

पाकुड़ के कई पत्थर क्रशर खनन बंद होने से हजारों ग्रामीण भुखमरी के कगार पर, जमकर किया प्रदर्शन

BY -
Priyanka Kumari CE
Priyanka Kumari CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 17, 2026, 10:29:09 AM

पाकुड़(PAKUR):पाकुड़ जिला अपने काले पत्थर के लिए पूरे प्रदेश में प्रसिद्ध है और इसी खनन कार्य से यहां के हज़ारों लोगों की आजीविका जुड़ी हुई है लेकिन पिछले दो–तीन महीनों से सीतपहाड़ी सहित कई गांवों में संचालित पत्थर खदान और क्रशर बंद होने से ग्रामीणों की स्थिति बदतर होती जा रही है. रोजगार बंद होने के कारण कई परिवार भुखमरी के कगार पर पहुंच गए है.इसी समस्या को लेकर खनन क्षेत्र के विभिन्न गांवों के हजारों ग्रामीणों ने जेएमएम जिलाध्यक्ष अजीजुल इस्लाम के आवास का घेराव किया. ग्रामीणों ने खदान और क्रशरों को तुरंत चालू कराने की मांग की और इस दौरान जोरदार नारेबाजी भी की.

 ग्रामीणों ने किया झामुमो जिलाअध्यक्ष के आवास किया घेराव

अजीजुल इस्लाम ने ग्रामीणों से बातचीत में बताया कि वे लगातार प्रशासन से संपर्क में है. उन्होंने कई बार डीसी मनीष कुमार और एसपी निधि द्विवेदी से मिलकर खनन कार्य शुरू कराने का अनुरोध किया है. हालांकि ग्रामीणों ने साफ कहा किया तो खदान और क्रशर चालू कराएं, रोजगार दिलाएं, या फिर हमारे साथ सड़क पर उतरें.ग्रामीणों का नेतृत्व मंझलाडीह के ग्राम प्रधान रिजवान अंसारी कर रहे थे. उन्होंने कहा कि खनन बंद होने से मजदूर, वाहन चालक, हेल्पर और रैयत सभी बेरोजगार हो गए है. कई परिवारों के लिए दो वक्त का भोजन जुटाना भी मुश्किल हो गया है. उन्होंने चेतावनी दी कि यदि प्रशासन ने शीघ्र पहल नहीं की तो ग्रामीण सड़क जाम कर उग्र आंदोलन करेंगे. मंझलाडीह पंचायत के मुखिया वकील मरांडी ने भी कहा कि खदान और क्रशर ही वर्षों से ग्रामीणों की जीवनरेखा रहे है. अचानक काम ठप होने से बच्चों की परवरिश और घर का खर्च चलाना बेहद कठिन हो गया है. उन्होंने तत्काल हस्तक्षेप कर खनन कार्य शुरू कराने की मांग की और स्पष्ट कहा कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो ग्रामीण आंदोलन के लिए मजबूर होंगे.

अंचलाधिकारी मनोज कुमार दलबल के साथ मौके पर पहुंचे

स्थिति की जानकारी मिलते ही थाना प्रभारी रंजन कुमार सिंह और अंचलाधिकारी मनोज कुमार दलबल के साथ मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों को समझा-बुझाकर शांत कराया.जेएमएम जिलाध्यक्ष अजीजुल इस्लाम ने कहा कि खनन कार्य बंद होने से ग्रामीणों की रोजी-रोटी प्रभावित हुई है. जिला प्रशासन से बात कर वैध खदान और क्रशरों को चालू कराने की प्रक्रिया जल्द शुरू कराई जाएगी.जरूरत पड़ने पर मुख्यमंत्री से भी मुलाकात होगी. उन्होंने बताया कि इस मामले की जानकारी राजमहल सांसद विजय हांसदा और लिट्टीपाड़ा विधायक हेमलाल मुर्मू को भी दे दी गई है.

खदान और क्रशरों को चालू कराने की दिशा में पहल

वहीं इस हिरणपुर अंचलाधिकारी मनोज कुमार ने कहा कि ग्रामीण खदान और क्रशर चालू करने की मांग कर रहे है.प्रशासन की ओर से पाँच से सात दिन के भीतर वैध खदान और क्रशरों को चालू कराने की दिशा में पहल की जा रही है.लगातार बंद पड़े खनन कार्य से उपजी बेरोजगारी और संकट ने ग्रामीणों की जिंदगी पर गहरा असर डाला है, और अब पूरा इलाका प्रशासन से शीघ्र समाधान की उम्मीद लगाए बैठा है.

रिपोर्ट: विकास कुमार

Tags:PakurPakur newsPakur news todayJharkhandJharkhand newsStone minesStoneStone mines news

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.