✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

गांव में प्रवास करेंगे भाजपा के हजारों कार्यकर्ता, जानिए क्या है नया कार्यक्रम

BY -
Samiksha Singh
Samiksha Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 13, 2026, 11:43:34 PM

रांची(RANCHI)-  लोकसभा चुनाव करीब आ रहा है. इसकी तैयारी में सभी दल लगे हुए हैं.भाजपा की तैयारी तेज है. अलग-अलग स्तर पर सांगठनिक कार्यक्रम हो रहे हैं. एक बड़ा कार्यक्रम निकट भविष्य में शुरू हो रहा है जिसमें हजारों कार्यकर्ता लगेंगे. जनता तक सीधा संपर्क बनाने के लिए यह कार्यक्रम केंद्र के द्वारा तैयार किया गया है.

जानिए क्या है यह नया कार्यक्रम

भाजपा की चुनावी तैयारी तेज हो गई है. अलग-अलग तरह के कार्यक्रम चल रहे हैं बुधवार को रांची के साई नाथ यूनिवर्सिटी परिसर में लोकसभा संयोजकों की एक बैठक हुई यह संगठन की एक बैठक थी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर किस प्रकार से समन्वय बनाया जाना है, उस पर चर्चा हुई है. इस बैठक में प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह के अलावा कई विधायक भी शामिल हुए. एक नया कार्यक्रम है जिस पर अंतिम मोहर लगनी है. यह कार्यक्रम है गांव में प्रवास का. पार्टी के हजारों कार्यकर्ता और नेता इस कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे. झारखंड में 32000 गांव हैं. सभी गांव में पार्टी के नेता और कार्यकर्ता प्रवास करेंगे और वहां पर बूथ स्तर की तैयारी को जानेंगे और जहां कहीं कुछ कमियां होंगी, उसे दूर करने का प्रयास करेंगे. इस कार्यक्रम को अंतिम रूप दिया जा रहा है. जल्द ही इस कार्यक्रम के तहत लोगों का प्रवास शुरू होगा.

Tags:Jharkhand newsRanchi newsBjp JharkhandLoksabha chunawBjp party

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.