✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

जिनके भरोसे धनबाद रेल मंडल का देश में बज रहा डंका, पढ़िए उनकी कैसे हो गई उपेक्षा 

BY -
Satya Bhushan Singh   Dhanbad
Satya Bhushan Singh Dhanbad
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 13, 2026, 1:19:07 AM

धनबाद(DHANBAD):  गंभीर आरोप है कि एक  रेल अधिकारी की  संवेदनहीनता से सैकड़ों ट्रैकमैनों को आर्थिक उन्नयन का लाभ नहीं मिल सकेगा. यह आरोप यूनियन का है. कहा गया है कि  सहायक मंडल अभियंता, लातेहार के अधीन कार्यरत लातेहार और टोरी डिपू के सैकड़ों ट्रैकमैन आर्थिक उन्नयन के लाभ से वंचित हो गये है.   ईसीआरकेयू के अपर महामंत्री  मो ज़्याऊद्दीन ने कहा है कि हर रेलकर्मी के कार्यों का वार्षिक प्रदर्शन मूल्यांकन रिपोर्ट तैयार की जाती है.  जिसके आधार पर उसे पदोन्नति या आर्थिक उन्नयन का लाभ दिया जाता है.  सबकुछ सामान्य रहने पर अधिकारी द्वारा कर्मचारियों के मूल्यांकन शीट  में वेरी गुड अंकित करने पर कर्मचारी को आर्थिक उन्नयन का लाभ दिए जाने का प्रावधान है.  लेकिन लातेहार में पदस्थापित सहायक मंडल अभियंता ने संवेदनहीनता का परिचय देते हुए अपने अधीन कार्यरत सैकड़ों ट्रैकमैनों के वार्षिक प्रदर्शन मूल्यांकन में आवश्यक ग्रेडिंग से नीचे ग्रेडिंग अंकित कर दिया है. 

मो ज़्याऊद्दीन अपने पदयात्रा के दौरान पिछले दिनों  हेन्दगीर स्टेशन से खलारी स्टेशन तथा बीच सेक्शन में काम कर रहे ट्रैकमैन तथा परिचालन विभाग के रेलकर्मियों से जाकर मिले और उनसे उनकी  समस्याओं की जानकारी ली. धनबाद मंडल में इंजिनियरिंग विभाग में 4600 ट्रैकमैन के पद स्वीकृत हैं, जिसमें से करीब 3700 कार्यरत हैं और 900 पद रिक्त है. इस कारण कार्यरत ट्रैकमैनों पर ही काम का सारा बोझ डाल दिया गया है. ट्रैकमैन रेलवे कार्य को अपनी शक्ति से अधिक शक्ति के साथ पूरा करते है.  इनके समर्पण के कारण ही विभिन्न सेक्शनों में माल गाड़ियों सहित सभी सवारी गाड़ियों का संरक्षित रेल परिचालन हो रहा है. 

 इनकी  मेहनत के कारण ही धनबाद मंडल हर वर्ष माल लदान और रेलवे राजस्व अर्जित करने में पूरे देश में अग्रणी भूमिका निभा रहा है. इस मामले को लेकर मो ज़्याऊद्दीन बुधवार को वरीय मंडल यांत्रिक अभियंता ( कोर्डिनेशन) धनबाद  से मिले. उन्होंने संबंधित अधिकारी के इस संवेदनहीन कार्यकलाप की जानकारी दी. साथ ही, उन्होंने तत्काल इस विषय पर पहल करने की मांग रखी ताकि बड़ी संख्या में प्रभावित ट्रैकमैनों को  उनके कार्य का सम्मान और आर्थिक उन्नयन का लाभ मिल सके.  उनके  पदयात्रा कार्यक्रम में मो ज़्याऊद्दीन के साथ ईसीआरकेयू के सहायक महामंत्री ओमप्रकाश , एआईआरएफ के जोनल सेक्रेटरी ओ पी शर्मा तथा बरकाकाना शाखा सचिव महेन्द्र प्रसाद महतो सहित कई विभागों के रेलकर्मी उपस्थित थे. यह जानकारी धनबाद मंडल में ईसीआरकेयू के मीडिया प्रभारी एन के खवास ने दी है. 

रिपोर्ट -धनबाद ब्यूरो 

Tags:dhanbadrailwaytrackmanofficerdemand

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.