✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

होली में हुड़दंग मचाने वाले हो जाएं सावधान, उपद्रवियों से सख़्ती से निपटेगी धनबाद पुलिस 

BY -
Priyanka Kumari CE
Priyanka Kumari CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: March 3, 2026, 2:52:21 PM

धनबाद(DHANBAD):होली पर्व को लेकर जिला प्रशासन और पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड में नजर आ रही है.4 मार्च को मनाए जाने वाले होली पर्व के मद्देनज़र शांति व्यवस्था बनाए रखने और किसी भी तरह के उपद्रव से निपटने के लिए जिला पुलिस ने व्यापक तैयारियां शुरू कर दी है.इसी कड़ी में मंगलवार को पुलिस लाइन परिसर में विशेष मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया.

 उपद्रवियों से सख़्ती से निपटेगी धनबाद पुलिस 

इस अभ्यास का उद्देश्य त्योहार के दौरान संभावित भीड़ नियंत्रण, उपद्रव और आपात स्थितियों से प्रभावी ढंग से निपटने की रणनीति को परखना और पुलिस बल को तैयार करना था. मॉक ड्रिल के दौरान पुलिस के एक दल को आम नागरिकों की भूमिका में रखा गया, जबकि दूसरे दल को सुरक्षा बल के रूप में तैनात किया गया.अभ्यास के तहत यह दिखाया गया कि यदि भीड़ अनियंत्रित हो जाए या किसी तरह का विवाद उत्पन्न हो तो पुलिस किस प्रकार चरणबद्ध तरीके से स्थिति को नियंत्रित करेगी.पुलिस बल ने लाठी चार्ज के माध्यम से भीड़ को नियंत्रित करने का अभ्यास किया साथ ही आंसू गैस के गोलों का प्रयोग कर यह प्रदर्शित किया गया कि उपद्रव की स्थिति में किस प्रकार न्यूनतम बल का उपयोग करते हुए हालात पर काबू पाया जा सकता है. अधिकारियों ने जवानों को भीड़ के मनोविज्ञान, अफवाहों पर नियंत्रण और संवेदनशील इलाकों में संयम बरतने के विशेष निर्देश दिए.

पढ़े प्रशिक्षु IAS अंकित सिन्हा ने क्या कहा

प्रशिक्षु IAS अंकित सिन्हा ने बताया कि होली जैसे त्योहारों में छोटी-छोटी बातों को लेकर विवाद की आशंका बनी रहती है.ऐसे में सोशल मीडिया पर फैलने वाली अफवाहों पर भी पुलिस की विशेष नजर रहेगी.संवेदनशील स्थानों पर अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की जाएगी और गश्ती दल लगातार सक्रिय रहेंगे.

रिपोर्ट-नीरज कुमार

Tags:Dhanbad policeTrending newsViral newsJharkhandJharkhand newsJharkhand news todayDhanbadDhanbad newsDhanbad news today

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.