✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

लोहरदगा के इस युवा ने कलम से किया कमाल,जर्मनी में सर्वश्रेष्ठ लेखक पुरस्कार किया अपने नाम, झारखंड के साथ देश का सिर गर्व से हुआ ऊंचा    

BY -
Priyanka Kumari CE
Priyanka Kumari CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 15, 2026, 12:05:06 PM

लोहरदगा(LOHARDAGA):लोहरदगा जिले में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है. समय आने पर यहां के लोगों ने ये साबित भी करके दिखाया है, चाहे खेल का क्षेत्र हो गया लेखनी किसी में भी लोहरदगा पीछे नहीं है.वहीं एक बार फिर लोहरदगा शहरी क्षेत्र के छतर बगीचा में रहनेवाले लेखक कल्याण कुमार ने कमाल कर दिया, और देश में झंडा गाड़ने के बाद अब विदेशो में भी भारत का डंका बजा रहे हैं.  

पढ़ें कल्याण कुमार की उपलब्धियां

  भारत से दो बार अंतर्राष्ट्रीय बेस्टसेलर रहे कल्याण कुमार को बेस्ट बुक ऑफ द ईयर, राइटर ऑफ द ईयर और मोस्ट इन्फ्लुएंस्ड बुक ऑफ द ईयर 2024 के लिए नामांकित किया गया है,जो जर्मनी में आयोजित होने जा रहा है.वह तीनों खंडों में नामांकित होने वाले एकमात्र भारतीय लेखक हैं। इनका वर्तमान अनुबंध जर्मन प्रकाशन 2024-25 के साथ हुआ है.  

इससे पहले भी जीत चुके कई पुरस्कार

झारखंड राज्य के लोहरदगा जिला के कैरो उतका निवासी कल्याण कुमार पहले ही दो अंतर्राष्ट्रीय बेस्टसेलर पुरस्कार हासिल कर चुके है,इन्होंने इससे पहले 2022 के न्यूयॉर्क अवॉर्ड शो में दूसरा स्थान जीता था और ऑस्ट्रेलियन बुक अवॉर्ड्स 2023 में विजेता रहे थे.कल्याण कुमार को भारत सरकार द्वारा रवीन्द्रनाथ टैगोर साहित्य पुरस्कार और भारतीय नोबल पुरस्कार भी दिया गया है, जो लोहरदगा के साथ साथ पूरे झारखंड के लिए गर्व की बात है.   

रिपोर्ट-गौतम लेनिन                            

Tags:This youth from Lohardaga did wonders with his penbest writer award in Germanykalyan kumar lohardagawriter kalyan kumar lohardaga jharkhandlohardagalohardaga newslohardaga news todayjharkhandjharkhand newsjharkhand news today

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.