✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

इस साल गरीबों का दशहरा होगा मिठास से भरा, एक साथ मिलेगी 3 महीने की चीनी 

BY -
Shreya Gupta
Shreya Gupta
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 13, 2026, 9:07:32 AM

रांची (RANCHI): झारखंड के अत्यंत गरीब परिवारों को दशहरा से पहले 3 महीने की चीनी मिलेगी. इसको लेकर खाद्य आपूर्ति विभाग की ओर से टेंडर की प्रक्रिया पूरी कर ली गई है. टेंडर में सबसे कम रेट पर चीनी बेचने वाली चयनित कंपनी को चीनी आपूर्ति का आदेश दे दिया गया है. 

लाभुकों को चीनी की आपूर्ति

विभागीय अधिकारियों का कहना है कि राशन कार्ड धारियों को अप्रैल, मई और जून महीने की चीनी का भुगतान एक साथ ही किया जाएगा. प्रयास किया जा रहा है कि दुर्गा पूजा से पहले चीनी गरीबों को मिल जाए. जुलाई से सितंबर महीने की चीनी खरीद प्रक्रिया में रिवर्स ऑपरेशन हो गया है. 

पिछले 10 महीने से नहीं मिल रही चीनी

पीडीएस के तहत लाभुकों को पिछले 10 महीनों से चीनी नहीं मिल रही है. बता दें कि लाभुकों को बाजार दर पर चीनी खरीदने के लिए ₹45 तक खर्च करने पड़ रहे है. जबकि खाद्य सुरक्षा अधिनियम के अनुसार राशन कार्ड धारियों को एक रुपए किलो चीनी प्रति महीने उपलब्ध करवाने का प्रावधान है. जेएएससी की ओर से चीनी खरीद को लेकर कई बार टेंडर निकाला गया लेकिन हर बार बाजार दर से अधिक रेट आने से चीनी नहीं दिया जा रहा है. 

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.