✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

पश्चिम बंगाल में भाजपा की जीत पर धनबाद में कार्यकर्ता ने करा लिया मुंडन,जानिए क्या था संकल्प  

BY -
Samir Hussain
Samir Hussain
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: May 4, 2026, 8:40:35 PM

धनबाद(DHANBAD): पश्चिम बंगाल में भाजपा की ऐतिहासिक जीत के बाद पूरे देश में जश्न का माहौल है. इसी कड़ी में धनबाद में एक अनोखी तस्वीर देखने को मिली, जहां भाजपा कार्यकर्ता ने अपने संकल्प को पूरा करते हुए एक साल बाद मुंडन कराया.धनबाद के रणधीर वर्मा चौक पर भाजपा विधायक राज सिन्हा और कार्यकर्ताओं ने जीत का जश्न मनाया. इस दौरान झालमूड़ी बांटकर खुशी जाहिर की गई.

धनबाद के भाजपा कार्यकर्ता सुनील कुमार पाण्डेय ने एक साल पहले प्रण लिया था कि जब तक पश्चिम बंगाल में भाजपा की पूर्ण बहुमत की सरकार नहीं बन जाती, तब तक वे अपने बाल और दाढ़ी नहीं कटवाएंगे.करीब एक साल तक अपने इस संकल्प पर अडिग रहने के बाद, जैसे ही भाजपा की जीत की खबर सामने आई, उन्होंने रणधीर वर्मा चौक पर विधायक राज सिन्हा और अन्य कार्यकर्ताओं की मौजूदगी में नाई से मुंडन कराया.
इस मौके पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने न सिर्फ जश्न मनाया बल्कि झालमूड़ी खिलाकर जीत की खुशी को खास अंदाज में साझा किया.सुनील कुमार पाण्डेय मनईटांड मंडल के आईटी सेल के हेड हैं, और उनके इस कदम को पार्टी के प्रति समर्पण और आस्था की मिसाल के रूप में देखा जा रहा है.

सुनील कुमार पांडेय ने कहा- “मैंने संकल्प लिया था कि जब तक बंगाल में भाजपा की पूर्ण बहुमत की सरकार नहीं बनेगी, तब तक बाल और दाढ़ी नहीं कटवाऊंगा. आज संकल्प पूरा हुआ, इसलिए मुंडन कराया.”

वहीं, मौके पर मौजूद धनबाद विधायक राज सिन्हा ने कहा- “हमारे कार्यकर्ता ने पार्टी की जीत के लिए प्रण लिया था. आज बंगाल से टीएमसी की विदाई और भाजपा की जीत के बाद उन्होंने अपना संकल्प पूरा किया है. यह कार्यकर्ताओं के समर्पण को दर्शाता है.”

धनबाद से सामने आई यह तस्वीर न सिर्फ एक कार्यकर्ता के जज़्बे को दिखाती है, बल्कि राजनीतिक आस्था और समर्पण की एक अनोखी मिसाल भी पेश करती है.

रिपोर्ट:नीरज कुमार  

Tags:Dhanbad NewsDhanbad UpdateDhanbad BJpBjp BengalDhanbad newsDHanbad Breaking

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.