☰
✕
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • TNP Special Stories
  • Health Post
  • Foodly Post
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Art & Culture
  • Know Your MLA
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • Local News
  • Tour & Travel
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • Special Stories
  • LS Election 2024
  • covid -19
  • TNP Explainer
  • Blogs
  • Trending
  • Education & Job
  • News Update
  • Special Story
  • Religion
  • YouTube
  1. Home
  2. /
  3. News Update

कचरे का डब्बा बना जमशेदपुर का ये उर्दू स्कूल, आने से कतरा रहें बच्चे, नगर निगम भी मौन

कचरे का डब्बा बना जमशेदपुर का ये उर्दू स्कूल, आने से कतरा रहें बच्चे, नगर निगम भी मौन

जमशेदपुर(JAMSHEDPUR):जमशेदपुर में हुई बारिश के बाद मानगो के जवाहरनगर स्थित उर्दू स्कूल की सूरत ही बिगाड़ कर रख दिया है. स्कूल में गंदगी का अम्बार लग गया है, तो वहीं कीचड़ से स्कूल के बच्चों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. नगर निगम की लापरवाही साफ देखने को मिल रहा है. बारिश बंद हो गई है, फिर भी स्कूल मे साफ सफाई का काम नहीं शुरू हुआ है.

स्कूल आने से कतरा रहे है बच्चे

नगर निगम की लापरवाही से स्कूल में पढ़नेवाले बच्चों को काफी परेशानी हो रही है. स्कूल में गंदगी के कारण बच्चे स्कूल आने से कतरा रहें है. स्कूल की प्रधानाध्यापक की मानें तो कई बार मानगो नगर निगम को लिख कर भी दिया गया है, मगर अभी तक साफ सफाई का काम शुरू नहीं हुआ.

अब तक नगर निगम ने नहीं शुरू की सफाई

प्रधानाध्यापक ने बताया कि गंदगी और स्कूल में कीचड़ के कारण बच्चे स्कूल भी आना कम कर दिए है, देखना यह है कि स्कूल मे साफ सफाई कब तक होती है और कब जाकर स्कूल पूर्व की तरह शुरू होता है, यह आने वाला समय ही बताएगा.

रिपोर्ट-रंजीत ओझा

Published at:03 Jul 2025 07:28 AM (IST)
Tags:Jamahedpur nagar NigamJswaharnagar mangoUrdu school of mangoTrending newsViral newsJharkhandJharkhand newsJharkhand news todayJamshedpurJamshedpur newsJamshedpur news today
  • YouTube

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.