✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

झारखंड के इस आदिवासी युवा ने विदेश में लहराया परचम! लंदन यूनिवर्सिटी में डिस्टिंक्शन के साथ प्राप्त की डिग्री, पढ़ें सीएम ने क्या कहा

BY -
Priyanka Kumari CE
Priyanka Kumari CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 13, 2026, 1:59:23 PM

जमशेदपुर(JAMSHEDPUR): झारखंड के सीएम मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने राज्य के वंचित और मेहनती और होनहार आदिवासी, पिछड़े और अल्पसंख्यक बच्चों की प्रतिभा दुनिया के सामने लाने का जो सपना देखा था, वो अब हकीकत में बदल रहा है. राज्य के युवा विदेशों मेंशिक्षा के क्षेत्र में अच्छा प्रदर्सन कर रहे है.ऐसी ही प्रतिभा का प्रदर्शन पूर्वी सिंहभूम के पोटका प्रखंड स्थित भाटिन गांव के अजय हेंब्रम ने दिखाया है. जहां अजय ने लंदन के यूनिवर्सिटी में डिस्टींक्शन के साथ डिग्री प्राप्त की है.

मरङ गोमके जयपाल सिंह मुंडा पारदेशीय छात्रवृत्ति योजना से मिला मौका

वहीं अजय ने सारा श्रेय राज्य के सीएम हेमंत सोरेन को दिया है. और कहा है कि भले ही डिग्री के लिए मैंने पढ़ाई की, लेकिन इसका श्रेय मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन और मंत्री चंपई सोरेन को जाता है, जिन्होंने हम जैसे युवाओं को वैश्विक मंच पर छा जाने का अवसर मरङ गोमके जयपाल सिंह मुंडा पारदेशीय छात्रवृत्ति योजना के जरिए दिया है.

सीएम हेमंत सोरेन ने ट्वीट कर ये कहा

वहीं सीएम हेमंत सोरेन ने ट्वीट कर अजय से कहा आदरणीय बाबा दिशोम गुरुजी कहा करते हैं कि गरीब और वंचित समाज के युवाओं को शिक्षा के अवसर मिलते हैं तो सिर्फ वो ही नहीं, उनका घर, गांव और समाज भी आगे बढ़ता है. आप सदैव अपनी मेहनत और लगन से सफलता की बुलंदियों को छूते रहें. मुख्यमंत्री ने अजय के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उसे बधाई और शुभकामनाएं दी.

अब तक राज्य के 50 युवक-युवती ब्रिटेन के विभिन्न यूनिवर्सिटी में उच्च शिक्षा प्राप्त कर चुके हैं

आपको बता दें कि मरङ गोमके जयपाल सिंह मुंडा पारदेशीय छात्रवृत्ति योजना के तहत अब तक राज्य के 50 युवक-युवती ब्रिटेन के विभिन्न यूनिवर्सिटी में उच्च शिक्षा प्राप्त कर चुके हैं, या कर रहें हैं. जिन्होंने पढ़ाई पूरी कर ली है. उनमें से कुछ विदेश में ही नौकरी कर रहे हैं और कुछ देश में ही उच्च संस्थानों में नौकरी कर रहे हैं

रिपोर्ट-रंजीत ओझा

Tags:tribal youth of Jharkhanddegree with distinctionUniversity of LondonMarang Gomke Jaipal Singh MundaVarious universities in Britaincm of jharkhnadcm hemant sorenhemant sorenhemant soren newsjharkhand newsjamshedpur news

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.