✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

प्रकृति से जुड़े रहने का सन्देश देता धनबाद का यह खास पंडाल, जानिए क्या है स्पेशलिटी

BY -
Shreya Gupta
Shreya Gupta
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 13, 2026, 10:48:18 AM

धनबाद(DHANBAD) : धनबाद के पूजा पंडालों की इस वर्ष खासियत है कि अधिसंख्य पंडाल किसी न किसी थीम को आधार बनाकर बनाए गए है. देखने में भी काफी आकर्षक लग रहे है. आयोजकों ने पंडाल पर भारी भरकम राशि खर्च की है. इसी तरह का एक पंडाल है न्यू स्टेशन रेलवे कॉलोनी का मधुमक्खी के छत्ते की थीम पर बनाया गया पंडाल. यह  बरबस लोगों को अपनी ओर आकर्षित कर रहा है. मधुमक्खी छत्ता कैसे लगाती हैं, मधु कैसे निकलता है, इन सब बातों को दर्शाते हुए लोगों को प्रकृति से जुड़े रहने का आह्वान के साथ इस पंडाल का निर्माण लोगों को अपनी ओर आकर्षित कर रहा है.

 शनिवार को हुआ पंडाल का उद्घाटन

शनिवार को पूजा पंडाल का उद्घाटन संयुक्त रूप से कांग्रेस के वरीय नेता सह  पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन  झारखंड प्रदेश के अध्यक्ष अशोक कुमार सिंह, पूर्व अध्यक्ष विजय कुमार झा और डेकोरेटर एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रदीप सिंह ने किया.  अशोक कुमार सिंह ने कहा कि पिछले कई वर्षों से लगातार वह यहां आ रहे है.  यहां आने के पीछे उनका दो मुख्य उद्देश्य रहता है. एक तो यहां के पंडाल लोगों को प्रकृति से जुड़कर रहने का संदेश देता है.  दूसरा यह है कि यहां पूजा दोनों समुदाय के लोग मिलकर करते है.

हिन्दू -मुस्लिम मिल कर करते है पूजा

जितनी सहभागिता हिंदुओं की होती है, उतनी ही भागीदारी मुस्लिम भाइयों की रहती है. इसलिए भी यह पूजा पंडाल धनबाद के लिए ही नहीं बल्कि झारखंड के लिए भी खास है. बता दें कि धनबाद में शनिवार को पंडालों के पट खुल गए और माता दर्शन देने लगी है.  इस बार कोयलांचल में पूजा का उत्साह अपेक्षाकृत कुछ अधिक है.  लोग काफी उत्साहित हैं और पूजा पंडाल के आयोजन भी अपनी तरफ से किसी को भी निराश नहीं किए है.

रिपोर्ट: शांभवी  सिंह, धनबाद

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.