✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

धनबाद के प्रभातम मॉल में  इसलिए भिड़े सांसद  ढुल्लू महतो समर्थक और कांग्रेस नेता रणविजय सिंह के बेटे, फिर क्या हुआ, पढ़िए विस्तार से

BY -
Satya Bhushan Singh   Dhanbad
Satya Bhushan Singh Dhanbad
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 14, 2026, 9:02:56 PM

धनबाद(DHANBAD):  धनबाद के प्रभातम  मॉल में शुक्रवार की देर रात एक नेता के समर्थक और दूसरे के बेटे इस तरह आमने-सामने हुए, कि  पुलिस के पसीने छूटने लगे.  दरअसल, शुक्रवार की रात कांग्रेस नेता रणविजय सिंह के पुत्र रणवीर  सिंह और भाजपा सांसद ढुल्लू  महतो के समर्थक प्रेम महतो के बीच भिड़ंत हो गई. कहते है कि  रणवीर  सिंह  के निजी बॉडी गार्डो के एक्शन से प्रेम महतो नाराज हो गए. उस समय प्रेम महतो के पारिवारक सदस्य भी साथ थे. तो रणवीर  सिंह  के साथ भी परिवार के लोग थे. मॉल में गाड़ी एंट्री की बात पर  दोनों आमने-सामने हो गए.  रणवीर सिंह के निजी बॉडीगार्ड ने प्रेम महतो पर गाडी हटाने का   दबाव बनाया, इससे बात बिगड़ गई. 

बात बिगड़ी तो दोनों के समर्थक आमने -सामने हो गए 
 
फिर तो दोनों के समर्थक आमने-सामने हो गए.  प्रेम महतो के समर्थक मॉल  के अंदर फिल्म देख रहे रणवीर सिंह को बाहर निकालने  की मांग करने लगे.  यह  हंगामा आधे घंटे से अधिक तक चलता रहा.  उसके बाद हंगामा जब बढ़ गया तो पुलिस ने हस्तक्षेप किया और स्थिति पर काबू पाया.  प्रत्यक्षदर्शी बताते हैं कि  रात के लगभग 9 और 10 बजे के बीच रणवीर सिंह  पूरी फ़ौज  के साथ गाड़ियों से एक गेट से घुस रहे थे.  इसी बीच दूसरी ओर से प्रेम महतो की स्कॉर्पियो आ रही थी.  दोनों की गाड़ी आमने-सामने होने पर रणवीर सिंह और उनके बॉडीगार्ड ने प्रेम महतो को गाड़ी पीछे करने का दबाव बनाया.  लेकिन प्रेम महतो गाड़ी पीछे नहीं की. 

तीखी बहस से शुरू हुआ विवाद ,और बढ़ता ही चला गया 
 
वह गाड़ी नहीं हटाने की बात पर अड़  गए.  इस बात पर दोनों में तीखी बहस हुई.  इसके बाद सैकड़ो की संख्या में प्रेम महतो  के समर्थक पहुंच गए.  उसके पहले रणवीर सिंह अपने परिवार के सदस्यों के साथ फिल्म देखने मॉल के अंदर चले गए.  प्रेम महतो के समर्थक मॉल  पहुंचे और रणवीर सिंह को बाहर निकालने की बात कहते हुए मॉल के मुख्य गेट पर जुट गए.  उनका कहना था कि जब तक रणवीर सिंह बाहर नहीं आएगा, वह लोग वापस नहीं जाएंगे.  हंगामे की सूचना पर बरवाअड्डा  पुलिस, धनबाद पुलिस और कई पेट्रोलिंग गाड़ियां मॉल  परिसर पहुंची.  काफी मशक्कतके बाद पुलिस ने प्रेम महतो  के समर्थकों को वापस जाने के लिए मनाया.  प्रत्यक्षदर्शी बताते हैं की भिड़ंत की शुरुआत रणवीर सिंह के बॉडीगार्ड के बर्ताव से शुरू हुआ.  लोग यह भी बताते   हैं कि विवाद के बाद जब रणवीर सिंह फिल्म देखने चले गए, तो प्रेम महतो ने सबसे पहले अपने परिवार के लोगों को घर छोड़ा, इसके बाद फिर मॉल  पहुंच गए. 

गाड़ी साइड को लेकर पहले भी हुआ था विवाद 
 
बताया जाता है कि इसके पहले भी रणवीर सिंह की टकराहट पूर्व विधायक फूलचंद मंडल के बेटे से हुई थी.  उस समय सड़क पर गाड़ी को साइड देने  को लेकर विवाद हुआ था.  इस मामले में धनबाद थाने में मुकदमा होने की बात भी लोग बताते है.  दरअसल, कोयलांचल में निजी बॉडीगार्ड रखकर अपनी "शान" दिखाने का एक रिवाज सा चल गया है.  हथियारों के साथ बाउंसर रखे जाते है.  यह बाउंसर अपने मालिक की "शान" में किसी के साथ दुर्व्यवहार तक कर देते है.  सामान्य लोग तो मन मसोस  कर चुप रह जाते हैं, लेकिन जब शेर को सवा शेर मिलता है तो मामला बिगड़ जाता है.  शुक्रवार की रात अगर पुलिस सक्रिय नहीं हुई होती तो बखेड़ा बढ़ सकता था. 

रिपोर्ट -धनबाद ब्यूरो 

Tags:DhanbadWiwadPrabhatamWahanPoliceDhullu mahto supportersCongress leader Ranvijay Singh

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.