✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

यह तो पहली जीत है, हक़ मिलाने तक लड़ाई जारी रहेगी -जानिये CKW मामले में रागिनी सिंह ने ऐसा क्यों कहा

BY -
Satya Bhushan Singh   Dhanbad
Satya Bhushan Singh Dhanbad
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 13, 2026, 2:50:09 AM

धनबाद(DHANBAD):  संयुक्त मोर्चा के बैनर तले बुधवार को कुइयां लोडिंग पॉइंट पर सभा हुई.  जहां सीके डब्ल्यू साइडिंग के 246 मजदूरों के नियोजन पर बीसीसीएल के सीएमडी एवं संयुक्त मोर्चा में हुई वार्ता के बारे में बताया गया. जनता मजदूर संघ की संयुक्त महामंत्री सह भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रागिनी सिंह उपस्थित हुईं एवं सभा को संबोधित करते हुए कहा कि आप सभी  की ओर से बीसीसीएल प्रबंधन के साथ हुई वार्ता सफल रही.  यह  हमारी और आप सबकी पहली जीत है और आपके विश्वास और एकजुटता से प्रबंधन ने भी घुटने टेक दिए.  

15 अगस्त तक सभी मजदूरों को नियोजित किया जाएगा

साथ ही सीएमडी  ने 15 अगस्त तक सभी मजदूरों को नियोजन देने का  विश्वास दिलाया है.  यदि 15 तारीख तक प्रबंधन सभी को रोजगार दे देता है तो ठीक है, नही तो आंदोलन  चरणबद्ध तरीके से आगे जारी रहेगा. सभी मजदूर नेताओं पर किए गए केस भी प्रबंधन वापस लेगा.  जब तक  आपको आपका हक नहीं मिल जाता ,तब तक यह लड़ाई  जारी रहेगी. इस दौरान  निरसा के पूर्व विधायक अरूप चटर्जी, पूर्व सिंदरी विधायक आनंद महतो, मजदूर नेता  अभिषेक सिंह, राजाराम पासवान, संजय यादव, सपन पासवान, संजय महतो ,उमेश यादव, दिलीप भारती, अखिलेश सिंह के अलावा संयुक्त मोर्चा के अन्य नेतागण एवं  मजदूर मौजूद थे. 

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.