✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

हद है! अंतिम संस्कार में नहीं पहुंचा परिवार,तो पंचायत ने सुनाया ऐसा फरमान कि चकरा गया माथा

BY -
Priyanka Kumari CE
Priyanka Kumari CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: May 19, 2026, 6:18:38 PM

पाकुड़(PAKUR):झारखंड के पाकुड़ जिले से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है जहां अंतिम संस्कार में शामिल नहीं होने पर पंचायत ने अजीबोगरीब फैसला सुनाया और एक परिवार का सामाजिक बहिष्कार कर दिया, वहीं 2 लाख रुपये का जुर्मना भी लगाया गया है.अब इस मामले की चर्चा पूरे जिले में हो रही है.

पढ़ें कहां का पूरा मामला 

आपको बता दे कि ये पूरा मामला पाकुड़ जिले के मालपहाड़ी ओपी क्षेत्र के सुंदरपहाड़ी गांव का है.जहां गांव की पंचायत ने एक परिवार पर 2 लाख रुपये का जुर्माना लगा दिया और गांव से बीटलाहा घोषित कर दिया.पीड़ित चुड़का टुडू ने एसपी कार्यालय पहुंचकर मामले की शिकायत की है. उनका कहना है कि 12 मई को उनके बेटे की शादी थी, जिसके कारण पूरा परिवार शादी समारोह में व्यस्त था.इसी दौरान गांव में एक व्यक्ति की मौत हो गई और परिवार अंतिम संस्कार में शामिल नहीं हो सका. 

हुक्का-पानी बंद करने का आदेश

आरोप है कि इसके बाद गांव के कुछ लोगों ने पंचायत बुलाकर परिवार पर 2 लाख रुपये का जुर्माना लगा दिया.साथ ही गांव के लोगों को परिवार से बातचीत नहीं करने और हुक्का-पानी बंद करने का आदेश दिया गया. पीड़ित परिवार का कहना है कि उन्हें गांव के कुएं से पानी लेने और दुकानों से सामान खरीदने से भी रोका जा रहा है.इतना ही नहीं, जुर्माना नहीं देने पर 40 बीघा जमीन कब्जा करने और जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप लगाया गया है.

5-5 हजार रुपये का जुर्माना

मामले में गांव के कुछ अन्य लोगों पर भी 5-5 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया है.पीड़ित पक्ष ने पुलिस से सुरक्षा की मांग की है. वहीं, सहायक पुलिस अवर निरीक्षक मंगल किस्कु ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है. दोनों पक्षों को थाने बुलाया गया है और बातचीत के जरिए समाधान निकालने की कोशिश की जा रही है.

रिपोर्ट-विकास कुमार

Tags:Pakur NewsJharkhand NewsPanchayat DecisionSocial BoycottFuneral DisputeVillage PanchayatViral NewsRural IndiaCrime NewsPakur Viral CaseSocial JusticeBreaking NewsIndia NewsWedding CeremonyPolice Investigation

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.