✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

गढ़वा में दुर्गा मंडप से वापस घर जा रही युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म, पढ़ें पूरा मामला

BY -
Priyanka Kumari CE
Priyanka Kumari CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 12, 2026, 7:07:28 PM

गढ़वा(GADHWA): झारखंड के गढ़वा जिले से इंसानियत को शर्मसार करनेवाली घिनौनी खबर सामने आई है. जहां भंडरिया थाना क्षेत्र मे दुर्गा मंडप से रामायण सीरियल देख कर वापस घर जा रही 19 साल की युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया है. इस घटना को चार लड़के शामिल है. जिसमें पुलिस ने एक को हिरासत में लेते हुए छानबीन में जुट गई है. वहीं अन्य आरोपियों की गिरफ़्तारी के लिए छापेमारी कर रही है.

 दुर्गा मंडप से वापस घर जाने के समय हुई घटना

जानकारी के मुताबिक यह घटना उस समय हुई, जब युवती ने अपने गांव में नवरात्र के मौके पर दुर्गा मंडप में चल रहे रामायण सीरियल देख कर अपनी दो सहेलियों के साथ घर लौट रही थी. जब पीड़िता की सहेलियां अपने-अपने घरों में चली गई, जबकि पीड़िता को कुछ दूर आगे जाना था. इस दौरान रास्ते में उसे अकेला पाकर भंडरिया थाना क्षेत्र के गड़िया गांव के चार युवकों ने उसे पकड़ कर दरबारी टोला स्थित नदी के समीप जंगल में ले गए और चारों युवकों ने उसके साथ दुष्कर्म किया. इस दौरान पीड़िता बेहोश हो गई. जबकि चारों युवक वहां से भाग गए.

पढ़ें पूरा मामला

 पीड़िता के अनुसार जब उसे होश आया, तब उसने अपनी सहेली को मोबाइल फोन पर इस घटना की जानकारी दी. इसके बाद उसकी सहेली ने वहां पहुंचकर पीड़िता को साथ लेकर उसके घर पहुंचाया. इस घटना के अगले दिन पीड़िता ने अपनी मां को इसकी जानकारी दी. इसके बाद मां के समझाने पर पीड़िता ने भंडरिया थाना में पहुंच कर गड़िया गांव निवासी मुकेश राम पिता अयोध्या राम, रोहित मांझी, कामेश मांझी एवं सोनू के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई है. इस घटना के सबंध एसडीपीओ रोहित सिंह ने बताया  कि भंडरिया थाना क्षेत्र मे एक रेप की घटना घटी है.चार युवकों पर आरोप है एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है बाकि तीन लोगों को गिरफ्तार करने के लिए छापेमारी की जा रही है.

Tags:raperape case jharkhandrape case gadhwarape in gadhwacrime news jharkhandcrime in gadhwatrending newsjharkhandjharkhand newsjhaerkhand news todaygadhwagadhwa newsgadhwa news today

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.